न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पेड़ से लटका मिला रात को गायब हुए युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

गुरुवार रात 10-11 बजे घर से निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला हैं। मामला बाड़मेर के चौहटन के बूठ राठौड़ान के मते का तला का हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 12:32:28

राजस्थान : पेड़ से लटका मिला रात को गायब हुए युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

गुरुवार रात 10-11 बजे घर से निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला हैं। मामला बाड़मेर के चौहटन के बूठ राठौड़ान के मते का तला का हैं। 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लगे फंदे पर लटका हुआ मिला। जब परिजनों ने इसे नीचे उतार देखा तो उसके शरीर पर गंभीर चोंटों के निशान थे। इस चौहटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को चौहटन अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। घटना की खबर सुनने के बाद चौहटन अस्पताल में राजपूत समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की जा रही है।

पुलिस के अनुसार चौहटन उपखंड मुख्यालय से 20 किमी। दूर स्थित बूठ राठौड़ान ग्राम पंचायत के मते का तला में गुरुवार रात से निकले युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। बूठ राठौड़ान निवासी जगमाल सिंह पुत्र इंद्र सिंह राजपूत का शव उसके घर से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। शुक्रवार को कुछ लोगों ने सूचना दी कि युवक का शव पेड़ से लटक रहा है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे घर लेकर गए। जब शरीर पर गंभीर चोटें देखी तो पुलिस को सूचित किया। इस पर पुलिस के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए चौहटन अस्पताल लाया गया। मृतक युवक के भाई जोधपुर में रहते है, ऐसे में उनका इंतजार किया गया।

मृतक के शरीर पर लोहे के सरिए या लाठी से वार किए हुए नजर आ रहे है। गुप्तांग पर गंभीर चोटें है। गर्दन और पैरों पर भी चोटों के निशान है। गुप्तांग से बहा खून पैरों तक गया है। ऐसे में युवक को बांध कर उसके साथ एक से अधिक लोगों ने मारपीट की है। शरीर के पीठ में भी कुछ जगह चोटें नजर आई। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को बंधक बनाकर उसके साथ गंभीर मारपीट कर हत्या कर दी। युवक के पास जो मोबाइल था वो नहीं मिला है। इसके बाद शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फूट गया। परिजन आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे है। परिजनों का आरोप है कि युवक उसके पडौसी के घर गया था, जहां उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी और शव पेड़ से लटका दिया।

मृतक की मां कैंसर तो पिता को लकवा हो रखा

मृतक जगमालसिंह अविवाहित था, खुद हैंडीक्राफ्ट का काम करता है और लॉकडाउन के बाद घर पर ही था। इसकी मां को कैंसर और पिता लकवाग्रस्त है। मृतक के तीन भाई है, जिसमें दो बड़े और एक छोटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत