न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्‍या में बनने वाली राम की प्रतिमा, मॉडल हुआ जारी, स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से भी होगी ऊंची

शनिवार को ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने मंदिरों के इस शहर में बनाए जाने वाली राम की विशाल प्रतिमा के विवरण की घोषणा की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Nov 2018 8:37:41

अयोध्‍या में बनने वाली राम की प्रतिमा, मॉडल हुआ जारी, स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से भी होगी ऊंची

रविवार को भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) धर्मसभा आयोजित करने जा रही है। धर्मसभा के माध्यम से आज संत और धर्माचार्य राम मंदिर निर्माण की तारीख तय करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। शिवसेना के कार्यकर्ता भी अयोध्‍या में राम मंदिर के मुद्दे पर इकट्ठा हैं। इस सभा में आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों से जुड़े करीब 50 से 60 लोगों का संबोधन होगा। इसके लिए अयोध्या को किले में तब्दील कर दिया गया है। इसमें सभा में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। जिसके कारण शनिवार से ही हाइवे पर वाहनों का रेला लगा हुआ है और अयोध्या आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। धर्मसभा का कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। लेकिन उससे पहले शनिवार को ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने मंदिरों के इस शहर में बनाए जाने वाली राम की विशाल प्रतिमा के विवरण की घोषणा की।

lord ram statue,ram statue,saryu river,statue of lord ram,uttar pradesh,yogi adityanath

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने वर्ष 2017 में ही इस प्रस्‍ताव की घोषणा की थी कि लेकिन यह पहली बार है जब राज्‍य सरकार ने विवरण साझा किए हैं जिसमें प्रतिमा की 221 मीटर की ऊंचाई भी शामिल है। आपको बता दें कि यह गुजरात में बनी सरदार पटेल की मूर्ति स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी से भी ज्‍यादा ऊंचाई है। सरकार ने प्रतिमा के मॉडल की एक तस्‍वीरी भी रिलीज की है और साथ ही उसके आकार की भी जानकारी है हालांकि प्रतिमा का निर्माण जिस जगह पर होगा उसपर अंतिम निर्णय फिलहाल नहीं हुआ है। यह भी स्‍पष्‍ट नहीं है कि इसके निर्माण कितना खर्च आएगा और इसके लिए पैसा कहां से आएगा। यह प्रतिमा कांसे से बनाई जाएगी और इस मॉडल को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अनुमोदित किया है।

कल पहुंचे थे ठाकरे

बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने अयोध्या पहुंच कर कहा मैं अयोध्या राजनीति करने नहीं आया हूं। अब इस मामले में हिंदू चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जैसे सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया, उसी तरह राम मंदिर बनाने का भी फैसला लिया जाना चाहिए। शिवसेना प्रमुख ने कहा, 'हमें आज मंदिर बनाने की तारीख चाहिए। पहले मंदिर कब बनाओगे वह बताओ, बाकी बातें तो बाद में होती रहेंगी। आज मुझे तारीख चाहिए।' बता दें कि उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे थे। उन्‍होंने शाम को सरयू नदी किनारे आरती की। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे मौजूद थे। इससे पहले उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। उद्धव ठाकरे ने मराठी शब्दों से अपने भाषण की शुरुआत की थी। शनिवार को उद्धव ठाकरे ने श्रीराम जन्‍मभूमि न्‍यास के अध्‍यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को चांदी की ईंट भेेंट की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत