न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में दीपोत्सव आज, रामनगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगा शहर

अयोध्या (Ayodhya) में आज शनिवार यानि छोटी दिवाली पर समूचे अयोध्या और सभी घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Oct 2019 8:43:49

अयोध्या में दीपोत्सव आज, रामनगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 5 लाख 51 हजार दीयों से जगमगाएगा शहर

अयोध्या (Ayodhya) में आज शनिवार यानि छोटी दिवाली पर समूचे अयोध्या और सभी घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेगी। शाम 6 बजे तक परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अतिथियों का संबोधन होगा। इस बार 7 देशों की रामलीला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। राज्य सरकार ने इस पूरे कार्यक्रम को राज्य मेला घोषित कर दिया है, जिससे यह आगे भी बिना रुके चलता रहे। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि अयोध्या में शनिवार को सुबह 10 से 2 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों समेत भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क में समाप्त होगी। इसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। रामकथा पार्क में नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस की रामलीला का मंचन होगा। लेजर शो से राम कथा के प्रसंग दिखाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पौने चार बजे से चार बजे तक शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद श्रीराम-सीता का रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा। सवा चार बजे से चार बजकर 40 मिनट तक रामकथा पार्क आगमन पर श्रीराम-जानकी का पूजन-वंदन, आरती और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा।

इस भव्य कार्यक्रम में राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी के अलावा फिजी गणराज्य की उपसभापति एवं सांसद वीना भटनागर और प्रदेश के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

ayodhya,ayodhya deepotsav,state fair,world record,celebrate diwali,diwali,diwali celebration,yogi adityanath,yogi government,news,news in hindi

राम की नगरी अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार अवध विश्वविद्यालय पूरी निष्ठा से लगा हुआ है। लगभग 6000 छात्र-छात्राएं और शिक्षक इस उत्सव को सार्थक बनाने में जुटे हुए हैं। छात्र और शिक्षक 12 घाटों पर दीये सजाने में जुटे हैं। उनकी नजर शनिवार की शाम दीपक जलाने को लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की है। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी अयोध्या दीपोत्सव का एक रिकॉर्ड बनेगा। इसमें छात्र-छात्राएं पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। हमारे विवि के अलावा कई महाविद्यालय के लोग भी इसमें सहयोगी भूमिका में रहेंगे।

इस बार दीपोत्सव में पिछली बार से दोगुने लोग, तकरीबन 6 हजार वॉलंटियर लगाए गए हैं, जो 12 घाटों पर 4 लाख 25 हजार दीपक सजाए जा रहे हैं। साथ ही साकेत महाविद्यालय में सजे 11 रथों पर भगवान श्रीराम से जुड़े 11 प्रसंगों पर आधारित श्रीरामलीला कमेटियों की तैयारियां भी पूरी हैं।

किस घाट पर कितने दीये

लक्ष्मण घाट: 48,000

वैदेही घाट: 22,000

श्रीराम घाट: 30,000

दशरथ घाट: 39,000

भरत घाट: 17,000,

शत्रुघ्न घाट: 17,000

उमा-नागेश्वर-मांडवी घाट: 52,000

सुतकीर्ति घाट: 40,000

कैकेई घाट: 40,000

सुमित्रा घाट: 40,000

कौशल्या घाट: 40,000

उर्मिला घाट: 40,000

ayodhya,ayodhya deepotsav,state fair,world record,celebrate diwali,diwali,diwali celebration,yogi adityanath,yogi government,news,news in hindi

राम की पैड़ी पर बनेगा विश्व रिकार्ड

वहीं राम की पैड़ी पर 5,51,000 दीये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा । इसके लिए लंबा वक्त चाहिए। यही वजह है कि सैकड़ों छात्र-छात्राएं दीपकों को व्यवस्थित तौर पर घाट पर सजा रहे हैं। बाकायदा एक चौकोना बनाया गया है, जिसमें 100 दीये रखे जाएंगे और घाट के दोनों तरफ दीये लगाए जा रहे हैं।

लोगों का आना अयोध्या में शुरू हो चुका है। राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के बाद साउंड एंड लेजर शो का एक बड़ा कार्यक्रम जहां भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित 15 मिनट का साउंड लेजर शो दिखाया जाएगा। पिछले 2 सालों से अयोध्या की दीपोत्सव देख रहे लोग इस बार ज्यादा उत्साहित हैं, क्योंकि दिवाली के बाद उन्हें उम्मीद है कि राम मंदिर पर भी फैसला आएगा।

हनुमानगढ़ी, रामदास की छावनी, दशरथ महल, रामवल्लभ कुंज, बड़े भक्त हनुमान समेत चिन्हित सभी बड़े मंदिरों में जबर्दस्त लाइटिंग की गई है। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में ढाई हजार बच्चे भगवान राम के जीवन पर आधारित चित्रकारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कोई भगवान राम को अपने तरीके से रूप दे रहा है तो कोई उनके शस्त्र धनुष और तीर बना रहा है। पहली बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी की है, जिसे प्रदर्शनी के तौर पर भी दीपोत्सव में दिखाया जाएगा।

शनिवार को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर आरएएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ होमगार्ड, फ्लड कंपनी व खुफिया विभाग के लोग तैनात रहेंगे।

एसपी सिटी विजयपाल सिंह के अनुसार दुकानदारों को सहूलियत दी जाएगी, दुकानें पूर्ववत लगेंगी, अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, रूट डायवर्जन के चलते शनिवार सुबह से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत