न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक ड्रामा : लोकतंत्र बचाओ, इंडिया बचाओ की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन के सामने धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा

कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक के बीच बीएस येदुरप्पा के सीएम पद की शपथ लेने के विरोध में बीजेपी का दामन छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा धरने पर बैठ गए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 7:55:03

कर्नाटक ड्रामा : लोकतंत्र बचाओ, इंडिया बचाओ की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन के सामने धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा

कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक के बीच बीएस येदुरप्पा के सीएम पद की शपथ लेने के विरोध में बीजेपी का दामन छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा धरने पर बैठ गए हैं। सिन्हा ने राजधानी दिल्ली में राजपथ पर लोकतंत्र बचाओ, इंडिया बचाओ की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। यशवंत सिन्हा ने अपने धरने को लेकर ट्वीट किया, 'बीजेपी द्वारा कर्नाटक में असंवैधानिक तरीके से जो सरकार बनाई गई है उसके खिलाफ मैं राष्ट्रपति भवन के सामने धरने पर बैठा हूं आप सभी से अनुरोध है कि लोकतंत्र बचाने के लिए मेरे साथ आइए।'

कर्नाटक में आज जो हो रहा है वह एक अभ्यास है

- यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने उस पार्टी का साथ छोड़ दिया, जो कर्नाटक में लोकतंत्र को नष्ट करने का बेशर्मी भरा प्रयास कर रही है। यदि वह अगले साल लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने में विफल रहने पर भी ऐसा ही करेगी।
- सिन्हा यहीं नहीं रुके, कर्नाटक में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों को उन्होंने लोकसभा चुनावों का अभ्यास करार दिया।
- पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'कर्नाटक में आज जो हो रहा है वह एक अभ्यास है, जिसे 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में दोहराया जाएगा।' आप मेरी चेतावनी को ध्यान रखिएगा। - यशवंत सिन्हा ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि कर्नाटक में आज जो कुछ भी हो रहा है क्या ये रिहर्सल है जो लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में देखने को मिलेगा।

कर्नाटक में बीजेपी विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल वजुभाई वाला ने गुरुवार को सुबह नौ बजे राजभवन में येदियुरप्पा को सीएम पद शपथ दिलाई। 75 वर्षीय येदियुरप्पा ने बीजेपी के केंद्रीय और राज्य के नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों की मौजूदगी में शपथ ली। भाजपा के पास 104 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 78, जेडीएस के पास 38 और दो निर्दलीय विधायक हैं। जेडीएस को कांग्रेस का समर्थन है, ऐसे में राज्यपाल के भाजपा को सरकार बनाने के लिए बुलाने और शपथ दिलाने को विपक्ष गलत कह रहा है।

अन्य पार्टियों का भी समर्थन मिला

यशवंत सिन्हा के साथ बीजेपी और राज्यपाल के खिलाफ इस धरने में उन्हें अन्य पार्टियों का भी समर्थन मिला है। सिन्हा के साथ आम आदमी पार्टी , आरजेडी और समाजवादी पार्टी के नेता भी धरने पर बैठे हैं। सिन्हा ने कहा कि यह धरना उस समय तक जारी रहेगा जबतक कर्नाटक की जनता को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने आगे कहा कि अब बीजेपी जहां कहीं भी अल्पमत में होगी, तो कहेगी उसे बहुमत मिल गया है। जहां सरकार बनाने के लिए 112 सीटें होनी चाहिए वहां 104 सीट का मतलब बहुमत नहीं होता है।

बीजेपी छोड़ चुके हैं सिन्हा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की तीखी आलोचना करने वाले सिन्हा ने पिछले बीजेपी को अलविदा कह दिया था। 1990 में चंद्रशेखर की सरकार में देश के वित्त मंत्री रह चुके हैं। पिछले महीने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में सिन्हा ने बीजेपी से सभी तरह के संबंधों को खत्‍म करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत