न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थोक महंगाई 9 महीने में सबसे ज्यादा, नवंबर महीने में बढ़कर 1.55% पर पहुंची

होलसेल प्राइस बेस्ड इनफ्लेशन यानी थोक महंगाई दर (WPI) नवंबर में बढ़कर 9 महीनों के हाई पर पहुंच गई है। नवंबर में थोक महंगाई दर में मंथली आधार पर 1.55% की बढ़त देखने को मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Dec 2020 1:54:40

थोक महंगाई 9 महीने में सबसे ज्यादा, नवंबर महीने में बढ़कर 1.55% पर पहुंची

होलसेल प्राइस बेस्ड इनफ्लेशन यानी थोक महंगाई दर (WPI) नवंबर में बढ़कर 9 महीनों के हाई पर पहुंच गई है। नवंबर में थोक महंगाई दर में मंथली आधार पर 1.55% की बढ़त देखने को मिली है। पिछले महीने थोक महंगाई दर 1.48% थी। इस दौरान मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट की कीमतों में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। इससे पहले फरवरी महीने में थोक महंगाई दर 2.26% पर थी। नवंबर में थोक महंगाई में तेजी की वजह तैयार माल की कीमत में बढ़ोतरी है। पिछले साल नवंबर में फूड आर्टिकल के महंगे होने के कारण यह 0.58% रही थी। यहां फूड आर्टिकल का अर्थ मछली, मांस, सब्जियों से है।

फूड इनफ्लेशन में आई कमी

डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटर्नल ट्रेड (DPIIT) द्वारा जारी डेटा के मुताबिक फूड इनफ्लेशन नवंबर में घटकर 3.94% पर आ गया है,जो अक्टूबर महीने में 6.37% रही थी। इसमें सब्जियों और आलू के भाव बढ़े हैं। महीने के दौरान सब्जियों भाव 12.24% और आलू की थोक महंगाई पिछले महीने के 107.70% से बढ़कर 115.12% और प्याज की थोक महंगाई 8.49% से घटकर -7.58% रही है।। नवंबर में भी आलू सहित सब्जियों के दाम ज्यादा बने हुए हैं। हालांकि ओवरआल सब्जियों की थोक महंगाई 25.23% से घटकर 12.24% रही है।

जबकि मैन्युफैक्चर्ड WPI अक्टूबर के 2.12% से बढ़कर 2.97% रही है। नवंबर में प्राइमरी आर्टिकल्स की WPI अक्टूबर के 4.74% से घटकर 2.72% रही है। नवंबर में फ्यूल एंड पावर WPI पिछले महीने के -10.95% से बढ़कर -9.87% रही है। नॉन फूड आर्टिकल्स में नवंबर में महंगाई दर 8.43% रही है।

तैयार माल की महंगाई नवंबर माह में 2.97% रही, जो अक्टूबर में 2.12% रही थी। मासिक आधार पर कुल कमोडिटीज इंडेक्स में भी 0.30% की बढ़त दर्ज की गई। बता दें कि DPIIT यह डेटा हर महीने के 14 तारीख को जारी किया जाता है। यह डेटा संस्थागत स्रोतों और देशभर के चुनिंदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से जुटाया जाता है।

सस्ता हुआ दूध

नवंबर में दूध की थोक महंगाई अक्टूबर के 5.54% से घटकर 5.53% रही है। अंडे, मांस की थोक महंगाई 1.65% से घटकर 0.61% रही है। नवंबर में कोर महंगाई दर अक्टूबर के 1.7% से बढ़कर 2.6%रही है।

बता दें कि इसी महीने 4 दिसंबर को RBI ने अपनी लेटेस्ट मॉनेटरी पॉलिसी में कहा था कि महंगाई दर बढ़ रही है, लेकिन उम्मीद है कि सर्दियों के मौसम में इस पर कंट्रोल होगा। अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए ​कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर बेस्ड रिटेल इनफ्लेशन के 6.8% रहने का अनुमान लगाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका