न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरीका के हवाई द्वीप में दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी फटा, 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उछला लावा

अमरीका के हवाई द्वीप में गुरुवार को दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा ज्वालामुखी फटा है। कई दिनों से धधक रही किलाएवा ज्वालामुखी गुरुवार को अचानक फट गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 May 2018 7:41:22

अमरीका के हवाई द्वीप में दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी फटा, 30 हजार फीट की ऊंचाई तक उछला लावा

अमरीका के हवाई द्वीप में गुरुवार को दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा ज्वालामुखी फटा है। कई दिनों से धधक रही किलाएवा ज्वालामुखी गुरुवार को अचानक फट गया। ज्वालामुखी इतनी जोर से फटा कि इसके फटने के बाद इसका लावा 30 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई तक उछला। ज्वालामुखी फटने से कई जगहों की जमीन भी फट गई।

जहरीली गैस से बचाव के लिए सलाह

बता दें कि अमरीकी जियोग्राफिकल सर्वे ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि ज्वालामुखी फटने के बाद आस-पास के शहरों में जहरी गैसे फैल गई है और इससे सल्फर डाई ऑक्साइड समेत कई जहरीली गैसें निकल रही हैं। आस-पास के शहरों और इलाकों में रहने वालों लोंगो को इससे बचाव के लिए सलाह जारी की गई हैं।

जारी दिया गया था रेड अलर्ट

- आपतो बता दें कि अमरीका के हवाई में किलाएवा ज्वालामुखी के फटने को लेकर बुधावार को रेड अलर्ट जारी किया गया था।
- अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने ज्वालामुखी विस्फोट को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था।
- बीते कई दिनों से इस ज्वालामुखी का धुंआ 12,000 फीट की ऊंचाई पर दिखाई दे रहा था। जिसके बाद इससे एक बड़े विस्फोट की आशंका पहले ही जता दी गई थी। जिसके चलते बीते एक सप्ताह में इस ज्वालामुखी की वजह से सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
- मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि 'रेड अलर्ट का अर्थ है कि एक प्रमुख ज्वालामुखी स्फोट के करीब है या फट सकता है।'

तीव्रता के साथ निकल रहा है लावा

- बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 'इसके मुख से लावा का निकलना इसकी तीव्रता को बढ़ाती है।
- एनडब्ल्यूएस (राष्ट्रीय मौसम सेवा) रडार व पॉलयट रिपोर्ट से पता चलता है कि राख का बादल समुद्र तल से 10,000-12,000 फुट (3,000-3,600 मीटर) की ऊंचाई पर है।’
- आगे बयान में कहा गया है कि "किसी भी समय यह क्रिया ज्यादा विस्फोटक हो सकती है और राख निकलने की तीव्रता बढ़ सकती है।" हालांकि, यह भी कहा गया कि क्रिया की तीव्रता की गति भिन्न हो सकती है।

500 बार आ चुका है भूकंप

आपको बता दें कि यहां बीते कई दिनों में 500 बार भूकंप आ चुका है। जिसमें 13 बार रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 4 से ऊपर मापी गई थी। इनमें सबसे बड़ा भूकंप 6.9 की तीव्रता के साथ आया। इन भूकंप के झटकों से ही ज्वालामुखी ने पहले से अधिक विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद इसका लावा करीब 4 लाख वर्ग फीट तक फैल चुका था।

किलाएवा ज्वालामुखी

- बता दें कि अमरीका के हवाई द्वीप में स्थित किलाएवा ज्वालामुखी पांच ज्वालामुखियों में से एक है।
- बताया जाता है किइस द्वीप पर करीब 1.89 लाख लोग रहते हैं। इलके अलावा करीब 89 लाख लोग देखने भी आते हैं। हालांकि इस ज्वालामुखी के धधकने के कारण वॉल्कैनो नेशनल पार्क को बंद कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन