न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस लिस्ट में 14 रैंक की छलांग के साथ 63वें पायदान पर पहुंचा भारत

इकोनॉमी के मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर आई है। वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की 2019-20 की लिस्ट में भारत 63वीं रैंक पर आ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Oct 2019 9:52:55

 ईज ऑफ डूइंग बिजनेस लिस्ट में 14 रैंक की छलांग के साथ  63वें पायदान पर पहुंचा भारत

इकोनॉमी के मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर आई है। वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की 2019-20 की लिस्ट में भारत 63वीं रैंक पर आ गया है। भारत की रैंकिंग में 14 पायदान का सुधार हुआ है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी कारोबार करने में सुगमता की रैंकिंग में उस समय आई है, जब देश आर्थिक सुस्ती का शिकार है। साल 2014 में जब पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी थी, तब भारत की रैंकिंग 190 देशों में 142वें स्थान पर थी। पिछले साल भारत की रैंकिंग 77 पर पहुंच गई थी।

वर्ल्ड बैंक में डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के डायरेक्टर सिमियोन जानकोव के मुताबिक, भारत तीसरी बार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंक में सुधार के मामले में टॉप-10 में शामिल हुआ है। 20 साल के प्रोजेक्ट में बहुत कम देशों ने इतनी सफलता हासिल की है। इस मामले में कई और देशों को बहुत कम सफलता मिली है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत के अलावा टॉप-10 सुधारक देशों में सऊदी अरब (62), जॉर्डन (75), टोगो (97), बहरीन (43), ताजिकिस्तान (106), पाकिस्तान (108), कुवैत (83), चीन (31) और नाइजीरिया (131) शामिल हैं।

भारत इस सूची में लगातार तीसरे साल शीर्ष प्रदर्शन करने वाले देश में भी शामिल है। यह रैंकिंग ऐसे समय में आई है, जब भारतीय रिजर्व बैंक, वर्ल्ड बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), मूडीज सहित कई एजेंसियों ने आर्थ‍िक सुस्ती को देखते हुए जीडीपी में बढ़त के अनुमान को घटा दिया है। देश में आर्थि‍क सुस्ती का माहौल है और अर्थव्यवस्था के लगभग सभी मोर्चों पर नकारात्मक खबरें आ रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी

'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...

राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए

'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा

कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'

Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब

फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक

बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत

आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल

JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान

'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो

'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद