Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : शराब के नशे में एक-दूसरे से उलझे दो श्रमिक, लाठी से किया हमला, सुबह मिली एक की लाश

शहर से सटे बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में दो श्रमिक शराब के नशे में एक-दूसरे से उलझ पड़े और एक ने दूसरे पर लाठी से हमला कर डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 7:59:08

जोधपुर : शराब के नशे में एक-दूसरे से उलझे दो श्रमिक, लाठी से किया हमला, सुबह मिली एक की लाश

शराब का नशा इंसान को जानवर बना देता हैं और व्यक्ति खुद को नियंत्रित नहीं कर पाता हैं। इसका एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जोधपुर में जहां शहर से सटे बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में दो श्रमिक शराब के नशे में एक-दूसरे से उलझ पड़े और एक ने दूसरे पर लाठी से हमला कर डाला। लेकिन जब सुबह देखा तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक हमलावर श्रमिक वहां से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ फेज में स्थित एक टिम्बर मार्ट में पश्चिम बंगाल के कुछ श्रमिक काम करते हैं। ये सभी वहीं पर निवास भी करते हैं। कल रात टिम्बर मार्ट का मालिक अपने घर चला गया। इसके बाद वहां रहने वाले श्रमिकों ने शराब पी। शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर गणेश और अजय के बीच तकरार हो गई।
तकरार बढ़ने पर गणेश ने वहां पड़ी एक लाठी से अजय पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इससे अजय नीचे गिर पड़ा। लाठी के प्रहार से अजय के सिर से खून भी निकल आया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य श्रमिकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। उन्होंने नीचे गिरे अजय को शराब के नशे में समझ उठा कर अंदर लेटा दिया। आज सुबह अजय के नींद से नहीं उठने पर एक श्रमिक ने उसे उठाने का प्रयास किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसने अन्य श्रमिकों और टिम्बर मार्ट के मालिक को इस बारे में जानकारी दी। इस बाद मालिक पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचा। अजय की मौत का पता चलते ही गणेश वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अब गणेश की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology