Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रेलब्लेजर्स vs सुपरनोवाज : आज होगी फाइनल में जगह बनाने के लिए भिडंत, वेलोसिटी किस्मत के भरोसे

आज का मैच शारजाह में ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच खेला जाना हैं। दोनों ही टीम जीत तय कर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। वहीँ तीसरी टीम वेलोसिटी का फाइनल में पहुंचना भी इस मैच के भरोसे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 7:53:17

ट्रेलब्लेजर्स vs सुपरनोवाज : आज होगी फाइनल में जगह बनाने के लिए भिडंत, वेलोसिटी किस्मत के भरोसे

महिलाओं के IPL में आज तीसरा मैच होना हैं जो कि तह करेगा कि फाइनल में कौनसी टीम भिड़ेगी। आज का मैच शारजाह में ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच खेला जाना हैं। दोनों ही टीम जीत तय कर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। वहीँ तीसरी टीम वेलोसिटी का फाइनल में पहुंचना भी इस मैच के भरोसे हैं। आज के मैच में अगर ट्रेलब्लेजर्स जीत जाए, तो वेलोसिटी फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, सुपरनोवाज के जीतने की स्थिति में नेट रनरेट के आधार पर मिताली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

पिछले दोनों सीजन की चैम्पियन सुपरनोवाज के पास टूर्नामेंट में बने रहने का यह आखिरी मौका है। सुपरनोवाज को सीजन के पहले मुकाबले में वेलोसिटी के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा। ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना और सुपरनोवाज की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगी।
ट्रेलब्लेजर्स का नेट रनरेट अच्छा

पिछले मुकाबले में ट्रेलब्लेजर्स ने वेलोसिटी को 47 रन पर ही ढेर कर दिया था। जवाब में मंधाना की टीम ने 7.5 ओवर में ही 9 विकेट से मैच जीत लिया था। इस जीत के साथ ट्रेल ब्लेजर्स का नेट रनरेट +3.905 पहुंच गया था।

ट्रेलब्लेजर्स में मंधाना पर दारोमदार

ट्रेलब्लेजर्स में बल्लेबाजी की कमान कप्तान स्मृति मंधाना के कंधों पर होगी। वेलोसिटी के खिलाफ पिछले मुकाबले में मंधाना सिर्फ 6 रन हर बना पाईं थीं। वहीं, डिंड्रा डॉटिन और ऋचा घोष ने टीम को जीत तक पहुंचाया था।

एक्लेस्टोन और झूलन शानदार फॉर्म में

गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और झूलन गोस्वामी पर अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। एक्लेस्टोन ने पिछले मैच में 3.1 ओवर में 9 रन देकर 4 और झूलन ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ को 2 और दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला था। सुपरनोवाज में हरमनप्रीत और अटापट्‌टू

सुपरनोवाज के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और चमारी अटापट्‌टू पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। हरमन ने सीजन के पहले मैच में वेलोसिटी के खिलाफ 31 और अटापट्‌टू ने 44 रन की पारी खेली थी। प्रिया पुनिया पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी।

अयाबोंगा पर बॉलर्स को लीड करने की जिम्मेदारी

सुपरनोवाज के लिए अयाबोंगा खाका पर बॉलर्स को लीड करने की जिम्मेदारी होगी। खाका ने पिछले मैच में वेलोसिटी के खिलाफ 2 विकेट लिए थे। वहीं, राधा यादव, पूनम यादव और शशिकला श्रीवर्धने को एक-एक विकेट मिला था।

मौसम और पिच रिपोर्ट

शारजाह में आसमान साफ रहेगा। तापमान 22 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शारजाह में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

दोनों खिताब सुपरनोवाज ने जीते

हरमनप्रीत की टीम सुपरनेवाज ने पिछले दोनों सीजन (2018, 2019) अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में हरमन खुद टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थीं। तीन मैचों में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे। वहीं, वहीं, ट्रेलब्लेजर्स को 2018 में हुए एकमात्र मैच में सुपरनोवा ने 3 विकेट से हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका