मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) प्रदेश की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। आज के दिन प्रदेश के सभी पुरातत्वीय स्मारकों एवं संग्रहालयों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रदेश की महिलाएं आज राजधानी भोपाल में स्थित राज्य संग्रहालय, शौर्य स्मारक, गोलघर, आशापुरी और इस्लाम नगर स्थित संग्रहालय में फ्री में घूम सकेगी। इन जगहों पर सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं को महिलाओं की एंट्री फ्री रहेगी। खास बात यह है कि इन जगहों पर महिला कर्मचारी ही तैनात की जाएगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इंदौर शहर में संचालित हो रही आईबस, सिटीबस और इलेक्ट्रिक बसों में फ्री में यात्रा कराई जाएगी।
मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि आज प्रदेश के सभी ऐतिहासिक जगहों, पुरातत्वीय स्मारकों और संग्रहालयों में महिलाओं को फ्री में एंट्री दी जाएगी। इसके लिए उनसे किसी प्रकार का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। प्रमुख सचिव ने बताया कि महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा भी महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
![MP News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, आज इन जगहों पर फ्री में घूम सकेगी madhya pradesh,shivaraj singh chouhan,international women day,bhopal,women free entry historical places,hindi news]()
इसके अलावा राजधानी भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुनर हाट का शुभारंभ भी होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस आयोजन की शुरूआत करेंगे। जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को 200 करोड़ रुपए का बैंक ऋण वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रखा गया है। इसके अलावा वे भोपाल में हुनर-हाट का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की 6 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहेंगे।
हुनर हाट में दिखेगा अनोखा आकर्षण लोकल को वोकल बनाने के लिये भोपाल के हुनर-हाट में 8 से 10 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्व-सहायता समूहों की परिश्रमी और हुनरमंद महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन होगा। हुनर-हाट में करीब 65 से 70 स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद लेकर आएंगे। इसमें कोदो-कुटकी से बने हुए स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन जैसे बिस्किट, नमकीन, गोंड पेंटिग, पावरलूम की चादरें, सुपारी के खिलौनें, शहद, काष्ठ शिल्प, बांस के खिलौनें, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, वेल मेटल, साडियां, श्रृंगार सामग्री, सूट एवं ड्रेस मेटेरियल आदि का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा।