Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जेठ पर लगे दुष्कर्म के आरोप

एक मामला राजस्थान के अजमेर के ग्राम मोहनपुरा से सामने आया हैं जहां गुरुवार सुबह चार माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 2:38:17

अजमेर : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जेठ पर लगे दुष्कर्म के आरोप

अक्सर कई बार पारिवार विवाद ऐसे आते हैं जिसमें महिलार्ण खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार करने लगती हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अजमेर के ग्राम मोहनपुरा से सामने आया हैं जहां गुरुवार सुबह चार माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीहर पक्ष के लोगों ने जेठ पर बहू के साथ मारपीट व दुष्कर्म कर मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ग्राम मोहनपुरा निवासी पूजा रेगर (23) पत्नी अनिल रेगर से वर्ष 2017 में विवाह हुआ था।

पूजा ने सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका चार माह की गर्भवती थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने पूजा को फंदे से उतारकर राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग कल्याणीपुरा से अस्पताल पहुंच गए।
मृतका के परिजनों ने मौत का कारण पूजा के जेठ धर्मी चंद नोगिया को बताया है। परिजनों का कहना है कि जेठ पूजा को आए दिन परेशान करता था। जबरन अपनी औरत बनाने का दबाव बनाते हुए रात में दुष्कर्म किया और मारपीट की। इससे दुखी होकर पूजा ने आत्महत्या कर ली।

पति करता था मजदूरी, जेठ की हरकतों पर नहीं देता था ध्यान

मृतका के पिता भागचंद ने बताया कि शादी के एक साल तक सब ठीक चला। इसके बाद जेठ धर्मी चंद परेशान करने लग गया। पूजा का पति मजदूरी करता है और जेठ की हरकतों पर ध्यान नहीं देता। सास को भी सब कुछ पता था लेकिन उसने भी कुछ नहीं किया। पिता ने आरोप लगाया कि बुधवार की रात को पति मजदूरी करने चला गया और सास खेत पर चली गई। घर में पूजा अकेली थी। पीछे से जेठ ने आकर पूजा को अपनी पत्नी बनाने की बात कहते हुए मारपीट की और दुष्कर्म किया। रात को पूजा ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी और कहा कि मैं फांसी खा लूंगी। पिता ने मृतका के पति, सास को रात 3 बजे सूचना दी लेकिन वे नहीं गए। सुबह जाने पर पति ने फांसी खाने की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जेठ के बच्चों की देखभाल भी करती थी पूजा | पूजा का विवाह वर्ष 2017 में अनिल रेगर से हुआ था। पूजा के पंद्रह माह की एक लड़की है और वर्तमान में वह चार माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि उसके जेठ धर्मी चंद की पत्नी सुनीता की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से पूजा ही धर्मी चंद के दोनों बच्चों की मां की तरह देखभाल करती थी। उसकी मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब इन संतानों को मां की ममता कौन देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका