न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है महिला, दो कमरों में कैद होकर रह गई जिंदगी

राजस्थान के भरतपुर में एक महिला पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है। शहर के अपना घर नाम के आश्रम में रहने वाली 30 साल की शारदा देवी के अब तक 31 टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jan 2021 2:04:42

भरतपुर : पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है महिला, दो कमरों में कैद होकर रह गई जिंदगी

आमतौर पर कोरोनावायरस का संक्रमण 14 दिन में पूरा हो जाता है। लेकिन, राजस्थान के भरतपुर में एक महिला पिछले पांच महीने से कोरोना संक्रमित है। शहर के अपना घर नाम के आश्रम में रहने वाली 30 साल की शारदा देवी के अब तक 31 टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें 17 RT-PCR और 14 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। उन्हें एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाइयां दी जा चुकी हैं, लेकिन कोरोना है कि जाने का नाम नहीं लेता।

इस बीच दिलचस्प बात यह है कि कोरोना रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव आने के बावजूद शारदा देवी खुद को स्वस्थ महसूस करती हैं। दिनभर के अपने सार काम वे खुद ही करती हैं। उनका वजन भी इस दौरान 8 किलो बढ़ गया है। डॉक्टरों के लिए शारदा देवी का केस अजूबा बना हुआ है।

दूसरों को खतरा नहीं, लेकिन आइसोलेशन जरूरी

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार कहते हैं, 'कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद शारदा दूसरों के लिए खतरा नहीं हैं। क्योंकि, उनकी बाॅडी में मौजूद कोरोनावायरस एक्टिव नहीं हैं। यानी अब उनसे दूसरों में संक्रमण नहीं फैलेगा। हालांकि, ऐहतियात के तौर पर उन्हें आइसोलेशन में रखने की जरूरत है।'

लो इम्यूनिटी हो सकती है टेस्ट पॉजिटिव आने की वजह

डॉ. प्रदीप कुमार के मुताबिक, 'कोरोना रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव होने के दो कारण हो सकते हैं.. पहला तो ये कि पेशेंट के म्यूकोजा (नाक की झिल्ली) में डैड वायरस स्टोर हो गया हो। इससे नाक की झिल्ली काफी कमजोर हो जाती है। इस वजह से उनके टेस्ट पॉजिटिव आ रहे हैं। और दूसरा ये कि उनकी इम्यूनिटी काफी लो है, जिससे संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी के लिए जांच कराना जरूरी है।

पांच महीने से आइसोलेशन रूम में कैद है जिंदगी

डॉक्टरों की इस हिदायत के चलते शारदा देवी पांच महीने से दो कमरों के एक विशेष आइसोलेशन रूम में जेल जैसी जिंदगी काटने को मजबूर हैं। आश्रम के अध्यक्ष डॉ. बीएम भारद्वाज ने कहा, 'शारदा को बझेरा गांव से यहां लाया गया था। तब उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वे आश्रम की पहली काेरोना पॉजिटिव थीं। उनका पहला टेस्ट 28 अगस्त 2020 को किया गया था।

शारदा के लिए आश्रम ने कोविड केयर सेंटर खोला

अपना घर आश्रम में फिलहाल शारदा देवी समेत 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। कोरोना पाॅजिटिव निकलने पर शारदा को अगस्त के आखिर में भरतपुर के RBM अस्पताल में भेजा गया था। वहां डाॅक्टरों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि इनकी मानसिक और शारीरिक हालत ठीक नहीं है, इसलिए एक अटेंडेंट साथ रखना होगा। इसके बाद आश्रम ने अपना कोविड केयर सेंटर खोला। अब उन्हें जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय