न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मकान मालकिन को बेहोश कर महिला ने चुराए थे गहने-नकदी, बीकानेर से हुई गिरफ्तार

अपराध का एक मामला सामने आया था महीनेभर पहले सीकर के धाेद राेड पर जहां महिला किराएदार बनकर रहने आई और इसके बाद मकान मालकिन काे बेहाेश कर घर से 20 ताेला साेना तथा एक लाख रुपए चुरा ले गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 10:06:38

राजस्थान : मकान मालकिन को बेहोश कर महिला ने चुराए थे गहने-नकदी, बीकानेर से हुई गिरफ्तार

कई मामले ऐसे सामने आते हैं जहां किराएदार बनकर लोग आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं। इसलिए किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन बहुत जरूरी होता हैं। ऐसे अपराध का एक मामला सामने आया था महीनेभर पहले सीकर के धाेद राेड पर जहां महिला किराएदार बनकर रहने आई और इसके बाद मकान मालकिन काे बेहाेश कर घर से 20 ताेला साेना तथा एक लाख रुपए चुरा ले गई। इस महिला गुलशन बानाे काे पुलिस ने बीकानेर से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी रामचंद्र मूंड ने बताया कि महिला के पास से चुराए गए 47.57 ग्राम साेने के गहने व 7500 रुपए भी बरामद किए हैं। गुलशन पहले इस्लामिया स्कूल के पास रहती थी। धाेद राेड पर वारदात करने के बाद बीकानेर चली गई। बीकानेर जेल में इसका प्रेमी असलम बंद है और वह उसी से मिलने गई थी।

गुलशन असलम के कहने पर ही इस तरह की वारदात काे अंजाम देती है। गुलशन पहले भी खीरवा में किराएदार बनकर रहने गई थी और वहां मकान मालिक काे बेहाेश कर गहने और नकदी चुरा ले गई थी। उस मामले में जेल में थी, लेकिन जमानत पर छूटी। महिला ने बताया कि उसका बेटा धाेखाधड़ी के मामले में एमपी जेल में बंद है और उसकी जमानत कराने के लिए उसे रुपयाें की जरूरत थी। इसलिए उसने धाेद राेड से गहने और नकदी चुराई।, उसके एक बेटी और दाे बेटे हैं। पति अलग रहता है।

इस तरह लेती है लोगों को झांसे में

गुलशन जहां भी किराए का मकान लेने की बात कहती है, वहां बताती है कि उसका पति कमाने के लिए विदेश गया है और पीछे से सास-ससुर ने उसे निकाल दिया है। ऐसे में वह कहां रहेगी और गुजर बसर करेगी। यह साेच कर वह यहां रहने आई है। जब उसका पति विदेश से आ जाएगा ताे वह मकान खाली कर वापस उसके पास चली जाएगी। उसकी बाताें में मकान मालिक के आ जाने पर वह माैका पाकर चाय या काॅफी तथा खाने में उसे नींद व बेहाेश करने की दवा देती और इसके बाद घर में रखा सारा सामान चाेरी कर पार हाे जाती।

धाेद राेड पर 2000 में लिया था मकान

गुलशन बानाे ने धाेद राेड पर दाे हजार रुपए महीने में मकान किराए लिया था। तीन दिन बाद ही मकान मालिक जरीना बानाे काे काॅफी में नशीला पदार्थ खिला कर बेहाेश कर दिया और उसके घर से एक लाख रुपए व 20 ताेला साेना लेकर फरार हाे गई थी। जरीना का कहना था कि गुलशन काे शाहरुख नाम का लड़का धर्म की मां बनाकर उसके यहां किराए का मकान दिलाने आया था। 21 सितंबर काे वह घर पर अकेली थी। उस दाैरान गुलशन ने उसे काॅफी पिलाई थी। इसके बाद उसे याद नहीं क्या हुअा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट