न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : महिला के कमरे में घुस किया गया दुष्कर्म, विरोध करने पर काटा गला, हुई हत्या

पंजाब के मोगा में एक मामला सामने आया जिसमें महिला के कमरे में घुस उसके साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर गला काट उसकी हत्या कर दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 7:30:53

पंजाब : महिला के कमरे में घुस किया गया दुष्कर्म, विरोध करने पर काटा गला, हुई हत्या

पंजाब के मोगा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया जिसमें महिला के कमरे में घुस उसके साथ दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर गला काट उसकी हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की तड़के करीब चार बजे की हैं। महिला तलाकशुदा थी जो कि कमरा किराये पर लेकर रहती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर हत्या का मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतका की मां ने बताया करीब तीन माह पहले उसकी बेटी का अपने पति के साथ तलाक हुआ था। करीब दस दिन पहले उसकी बेटी अपनी चार वर्षीय पुत्री के साथ गांव में किराए के कमरे पर रहना शुरू किया था। उसकी बेटी मोगा में एक सैलून पर काम सीखती थी।

सोमवार की शाम वह अपनी बेटी के पास रहने आई थी। रात को खाना खाने के बाद वह अपनी बेटी और नातिन के साथ सो गई। मृतका की मां के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वह कमरे के बाहर बने बाथरूम में गई। इसी बीच साथ वाले कमरे में रहने वाला प्रवासी मजदूर संजीत कुमार उसके कमरे में घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी संजीत कुमार ने पहले बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बेटी ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

बेटी की चीख सुनकर जब उसने दरवाजे की दरार से झांक कर देखा तो संजीत कुमार उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा है। इस पर उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

थाना सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी संजीत कुमार को काबू कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवंत सिंह के मुताबिक आरोपी संजीत सिंह गोबिंदपुर वैशाली मीहांसर, जिला हाजीपुर (बिहार) का रहने वाला है। आरोपी ने दुष्कर्म करने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल