न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिला ने चलती बाइक पर ही दे दिया बच्ची को जन्म

एक गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसने बाइक पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। यह वाकया उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के कलवार बुजुर्ग गांव की है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Aug 2019 10:58:42

समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिला ने चलती बाइक पर ही दे दिया बच्ची को जन्म

एक गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उसने बाइक पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। यह वाकया उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के कलवार बुजुर्ग गांव की है। रिपोर्ट के मुताबिक गांव में समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर मंगलवार को एक प्रसूता को बाइक से अस्पताल ले जाया जा रहा था और उसने चलती बाइक पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहाड़ी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ध्रुव कुमार ने इस घटना को लेकर बताया, 'मंगलवार दोपहर कलवार बुजुर्ग गांव के रहने वाले कुशल विश्वकर्मा की पत्नी लवली को प्रसव दर्द हुआ, लेकिन जब टोलफ्री नम्बर 102 और 108 में फोन करने के दो घण्टे तक एंबुलेंस गांव नहीं पहुंची, तब परिजन उसे बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ला रहे थे। इसी दौरान अस्पताल से 40 मीटर की दूरी पर चलती बाइक पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया।'

उन्होंने बताया, 'सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं।' प्रसूता के अनुसार, 'चलती बाइक पर ही बच्ची का जन्म होने पर साथ में बैठी अपनी सास को उसने आवाज दी। बाइक रुकते ही वह नवजात बच्ची को लेकर गिर गई थी, जिससे दोनों (जच्चा-बच्चा) को मामूली चोंटें आई हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद

शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता

2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!

खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका