न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नई रेल लाइन से 10 घंटे में पूरा होगा अगरतला- कोलकाता के बीच सफर, दूरी 1650 किलोमीटर से घटकर करीब 550 किलोमीटर रह जाएगी

नई अखौरा रेल लाइन के बनने से अगरतला और कोलकाता के बीच की दूरी महज 10 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 May 2018 8:42:46

नई रेल लाइन से 10 घंटे में पूरा होगा अगरतला- कोलकाता के बीच सफर, दूरी 1650 किलोमीटर से घटकर करीब 550 किलोमीटर रह जाएगी

नई अखौरा रेल लाइन के बनने से अगरतला और कोलकाता के बीच की दूरी महज 10 घंटे में पूरी की जा सकेगी। अभी तक इन दो शहरों के बीच रेल के सफर में 31 घंटे लगते हैं जिसमें ट्रेन 1650 किलोमीटर की दूरी तय करती है। वर्तमान में ट्रेन गुवाहाटी होते हुए कोलकाता जाती है जबकि नई रेल लाइन गुवाहाटी के जरिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रास्ते कोलकाता पहुंचेगी।

570 करोड़ रूपए की परियोजना के चीफ इंजीनियर एम एस चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए कोलकाता मुख्य शहर है लेकिन अभी इस शहर से कोई सीधा संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन से न सिर्फ अगरतला बल्कि मिजोरम के लोगों को भी फायदा होगा। 15.5किलोमीटर की लाइन रेलवे 5.5 किलोमीटर अपने देश में और 6.5 किलोमीटर बांग्लादेश में लाइन बिछाऐगी। इसका खर्च विदेश मंत्रालय देगा।

इस नई रेल लाइन से न केवल त्रिपुरा के लोगों को बल्कि मिजोरम के यात्रियों के लिए सुविधा होगी। हालांकि सफर के दौरान निश्चिंतपुर (भारत) और गंगासागर (बांग्लादेश) में यात्रियों की सुरक्षा जांच होगी।

यह रूट कोलकाता और अगरतला के बीच मालवाहक का भी काम करेगा जिससे सामान एक तिहाई समय में लाया और ले जाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया की अगरतला में ट्रांसपोर्ट यार्ड और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट भी भारत में ही बनने का प्रस्ताव है। इसकी अनुमानित लागत 967.50 करोड़ है।

भारत और बांग्लादेश के बीच फिलहाल चार रेल संपर्क हैं जिसमें से दो राधिकापुर- बिरल और सिंघाबाद-रोहनपुर रेल मार्ग नेपाली पारगमन यातायात में भी इस्तेमाल होते हैं। 2015 में बांग्लादेश से भारत आने वाले रेल यात्रियों की संख्या 7.5 लाख थी जो 2016 में बढ़ कर 9.33 लाख हो गई। 2017 के शुरुआती छह महीनों में 7 लाख बांग्लादेशियों ने भारत की यात्रा की।

भूटान तक रेल रूट

भारतीय रेलवे का नेटवर्क भूटान तक भी पहुँचेगा। अभी तक भूटान के लिए कोई रेल लिंक नहीं है। विदेश मंत्रालय ने रेलवे को पांच जगहों पर अध्ययन करने को कहा है। इस कड़ी में असम के कोकराझार से गेलफु भूटान तक 57.70 किलोमीटर रेल लाइन बिछेगी।

इसी तरह असम के पाठशाला से नंगल- भूटान तक 51.5 किलोमीटर लाइन बिछेगी। असम के रंगिया से भूटान के समद्रंपंजकर तक 48.4 किलोमीटर, पश्चिम बंगाल के बानरहाट से भूटान के समत्से, हाशिमपुरा से फुटशोलिंग तक लाइन बिछेगी। पूर्वोत्तर सीमा रेल के महाप्रबंधक संजीव रॉय के अनुसार अध्ययन रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को सौंप दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत