न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में जल्द लांच होगा WhatsApp Pay, पेमेंट करना मैसेज भेजने जैसा होगा आसान

वॉट्सऐप के ग्लोबल हेड Will Cathcart ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान बताया कि Whatsapp भारत बहुत ही जल्द यूपीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस लॉन्च करने वाली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Jul 2019 3:32:18

भारत में जल्द लांच होगा WhatsApp Pay, पेमेंट करना मैसेज भेजने जैसा होगा आसान

वॉट्सऐप के ग्लोबल हेड Will Cathcart ने नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान बताया कि Whatsapp भारत बहुत ही जल्द यूपीआई बेस्ड पेमेंट सर्विस लॉन्च करने वाली है। इस इवेंट में WhatsApp हेड और NITI Ayog के चेयरमैन अमिताभ कांत मौजूद थे। इवेंट का मुख्य फोकस इस बात पर था कि Whatsapp इंडिया में किस तरह से लोगों को कनेक्ट कर रहा है। Will Cathcart ने कहा, 'भारत में डिजिटल इन्क्लूज़न को बढ़ाने के लिए हम सभी रेग्युलेशंस का पालन करने के बाद इस साल के अंत तक पूरे देश में पे सर्विस लॉन्च कर सकते हैं। देश की डिजिटल पेमेंट इंडस्ट्री 2023 तक बढ़कर 1 ट्रिलियन डॉलर हो सकती है। Will Cathcart ने कहा कि भारत में WhatsApp Business काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। छोटे बिजनेस WhatsApp के जरिए अपने कस्टमर्स से कनेक्ट हो रहे हैं।'

WhatsApp Payment के बारे में बातचीत के दौरान Will Cathcart ने कहा है, 'हमने WhatsApp Payment को UPI स्टैंडर्ड पर सफलतापूर्वक पायलट लॉन्च कर दिया है, और हम इसे ऐक्सपैंड करने की तैयारी में है।'

WhatsApp Payments से किसी को WhatsApp पर पेमेंट करना मैसेज भेजने जैसा ही आसान होगा। हम ये सर्विस भारत इसी साल शुरू करने वाले हैं।

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा, भारत में WhatsApp Pay का स्वागत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी काफी समय से भारत में रेग्यूलेशन के साथ जूझ रही है। उन्होंने कहा, 'भारत में WhatsApp का सबसे ज्यादा यूजर्स हैं और कंपनी को यहां WhatsApp Pay शुरू करना चाहिए। लोग इसे यूज करेंगे'

दरअसल, वॉट्सऐप पे को भारत में लॉन्च करने को लेकर काफी दिनों से बात चल रही थी। इसकी टेस्टिंग भी की गई थी लेकिन डेटा लोकलाइज़ेशन को लेकर मामला रुका हुआ था। लेकिन अब इसको लेकर रास्ता साफ हो चुका है। इस इवेंट से ये साफ है कि कंपनी भारत में WhatsApp Business पर ज्यादा फोकस कर रही है। इस इवेंट में कई छोटे बिजनेस के हेड को भी बुलाया गया जिन्होंने बताया कि WhatsApp उनके बिजनेस में कैसे मदद कर रहा है। इस इवेंट में WhatsApp ने Women enterpreneurship के लिए NITI आयोग के साथ किए गए करार के बारे में भी बताया गया है। WhatsApp Global Head, Will Cathcart ने कहा है, 'NITI आयोग के साथ पार्टनर्शिप हमारे लिए सम्मान की बात है इसके तहत भारत में महिला बिजनेस लीडर्स को हेल्प और सपोर्ट किया जाएगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत