न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : नाइट कर्फ्यू के खिलाफ उठने लगी आवाज, पूर्व विधायक ने कहा मैं खुद तोड़ूंगा इसकी सीमाएं

राज्य सरकार ने 15 जनवरी को आदेश जारी कर 2 जनवरी को जारी की गई कोविड-19 गाइडलाइन को अग्रिम आदेश तक आगे बढ़ाया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Jan 2021 11:16:56

कोटा : नाइट कर्फ्यू के खिलाफ उठने लगी आवाज, पूर्व विधायक ने कहा मैं खुद तोड़ूंगा इसकी सीमाएं

राज्य सरकार ने 15 जनवरी को आदेश जारी कर 2 जनवरी को जारी की गई कोविड-19 गाइडलाइन को अग्रिम आदेश तक आगे बढ़ाया है। इसमें राज्य सरकार द्वारा 6 जनवरी को जारी किए गए आदेशों को यथावत रखने के दिशा निर्देश जारी किये है। 15 जनवरी को राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कोरोना संक्रमण पर निगरानी, नियंत्रण और सावधानी के लिए गाइडलाइन को अगले आदेश तक बढ़ाने की बात कहीं है। नए आदेश के बाद कोटा सहित 16 शहरों में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

बेमियादी नाइट फ़र्फ्यू बढ़ाने के खिलाफ कोटा में विरोध- प्रदर्शन का सिलसिला शुरू होने लगा है। पूर्व संसदीय सचिव व बीजेपी नेता भवानी सिंह अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन ज्ञापन सौपा। ओर नाइट कर्फ्यू का आदेश वापस लेने की मांग की। राजावत ने कहा कि अब कोरोना संक्रमण , करीब करीब नियंत्रण में है। केंद्र सरकार ने इसके खात्मे के लिए निःशुल्क वेक्सीन राज्यों को मुहैया करवा दी। ऐसे में अब नाइट फ़र्फ्यू का कोई मतलब नहीं रह जाता। कोटा जैसे शहर में शाम के समय बाजार चलता है। रात में दुकानें बंद करवाने से व्यापार पर लात मारना व धंधा चौपट किया जा रहा है।

18 जनवरी से कोचिंग चालू होने के बाद पूरे देश के छात्र कोटा आयेंगे, नाइट कर्फ्यू में उन्हें अपने हाॅस्टलों में पहुंचने में कठिनाई होगी। नाइट कर्फ्यू हटाना जरूरी है। राजावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि नाइट कर्फ्यू को तत्काल नहीं हटाया गया तो वे स्वयं किसी भी बाजार में जाकर कर्फ्यू की सीमाओं को तोड़ेंगे।

कोटा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने लगी है। पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ गिर कर प्रतिदिन 50 से नीचे आ गया है। कोटा में रिकवरी प्रतिशत भी 96 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। बात करें पिछले 5 दिनों की तो पांच दिन में 183 पॉजिटिव मामले सामने आए है। कोटा में 525 एक्टिव केस है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती