न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : गला घोंटकर खेत में गाड़ा पति का शव, कंकाल बना शरीर, प्रेमी और जीजा भी शामिल

बाड़ी उपखंड में गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने बहुत बड़ा खुलासा किया हैं जिसमें पत्नी ने प्रेमी और जीजा के साथ मिल पति का गला घोंटकर उसे खेत में गाड़ दिया था और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 11:50:36

धौलपुर : गला घोंटकर खेत में गाड़ा पति का शव, कंकाल बना शरीर, प्रेमी और जीजा भी शामिल

बाड़ी उपखंड में गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने बहुत बड़ा खुलासा किया हैं जिसमें पत्नी ने प्रेमी और जीजा के साथ मिल पति का गला घोंटकर उसे खेत में गाड़ दिया था और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लापता हुए युवक कमल सिंह को करीब सवा साल पहले उसकी पत्नी और पत्नी के जीजा और प्रेमी पशु चिकित्सक ने हत्या कर खेत में ही गाड़ दिया था। मामले में तब मृतक के बेटे जीतू ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के रुंधपुरा निवासी कमल सिंह कुशवाहा की हत्या उसकी पत्नी फूलनदेवी, पत्नी के जीजा कप्तान सिंह और रूपसपुर निवासी पशु चिकित्सक डॉ बनवारी शर्मा ने मिलकर की थी। बाद में करौली जाकर पत्नी ने ही गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया था। बेटे के द्वारा जब हत्या की आशंका व्यक्त की गई तो पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सायबर सैल की मदद ली। जिसमें पत्नी फूलन देवी, साढू कप्तान सिंह और रूपसपुर निवासी पंडित बनवारी शर्मा का नाम सामने आया। 8 फरवरी 2021 को तीनों को पकड़कर थाने लगाया गया। गहनता से पूछताछ करने पर कप्तान सिंह टूट गया। जिसने अपनी गलती स्वीकर की। जिन्होंने हत्या कर शव को बनवारी शर्मा के खेत में गाड़ा था। जिसे मंगलवार को बाहर निकाला गया। 15 महीने पुराना होने के कारण शव कंकाल में बदल गया। मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच करवाई गई। साथ ही तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया।

मामला करीब सवा साल पहले रूंधपुरा गांव का है। जहां 12 फरवरी 2020 को मृतक कमल सिंह की पत्नी फूलन देवी ने करौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका पति 9 दिसंबर 2019 से लापता है। रिपोर्ट में बताया गया था कि कमल सिंह, पत्नी फूलन और साढू कप्तान सिंह गंगापुर में पशु चिकित्सक बनवारी लाल शर्मा के पास किसी काम से गए थे। जहां कमल सिंह को एक ट्रक ड्राइवर मिला, जिसने पैसों का लालच दिया। इसी लालच में वह कमल सिंह ड्राइवर के साथ चला गया। उसके बाद से पति वापस नहीं लौटा।

जब काफी समय तक कमल सिंह का पता नहीं चलता तो बेटे जीतू को शक हुआ। उसने पुलिस से पिता की हत्या की आशंका व्यक्त की। साथ ही सदर थाने में रिपोर्ट दी। बेटे ने मां फूलन देवी, जीजा कप्तान सिंह और पशु चिकित्सक बनवारी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बावजूद मामले में काफी समय तक कुछ सामने नहीं आने के बाद बेटे ने हाइकोर्ट में अर्जी दाखिल की। हाइकोर्ट द्वारा मामले में पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए कहा गया। इसके बाद फिर जांच तेज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल
हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
वर्ल्ड कप के बीच लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में कराया गया भर्ती
वर्ल्ड कप के बीच लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में कराया गया भर्ती
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत