न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WHO ने कहा - 'बदतर' होती जा रही है कोरोना महामारी, आधे से ज्यादा नए केस भारत, PAK और मिडिल ईस्ट से

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अब यह महामारी 'बदतर' होती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 10:08:16

WHO ने कहा -  'बदतर' होती जा रही है कोरोना महामारी, आधे से ज्यादा नए केस भारत, PAK और मिडिल ईस्ट से

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अब यह महामारी 'बदतर' होती जा रही है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने कहा कि इस महामारी में छह महीने से भी अधिक समय तक रहने के बाद भी अब तक कोई देश राहत की सांस नहीं ले पा रहा है।

सोमवार को कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम ने कहा कोरोना संक्रमण (Coronavirus) दक्षिण एशिया में काफी तेजी से पैर पसार रहा है। भले ही दुनिया के कुछ देशों में संक्रमण के मामले पहले की तुलना में कम आ रहे हैं लेकिन वैश्विक स्तर पर यह और ख़तरनाक हो रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बीते दस दिनों में से नौ दिनो में संक्रमण के एक लाख से भी अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। और जितने भी मामले कल आए हैं उनमें से 75% मामले सिर्फ़ दस देशों में हैं। उनमें भी ज़्यादातर केस अमरीका और दक्षिण एशिया से हैं। टेडरोस ने हालांकि इस बात के भी संकेत दिए कि कुछ देशों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आए है। उन्होंने कहा अलग-अलग अध्ययनों से यह बात स्पष्ट होती है कि वैश्विक स्तर पर अभी भी एक बड़ी आबादी संक्रमण के लिहाज़ से अति-संवेदनशील है।

भारत-पाक और मिडिल ईस्ट में बढ़े केस

WHO के मुताबिक एशिया में करीब 14 लाख कोरोना संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं जो कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के बाद तीसरे नंबर पर है। सबसे ज्यादा खतरे की बात ये है कि इनमें से ज्यादातर केस बीते 20 दिनों में ही सामने आए हैं और 35 हजार 639 मौतें हुई हैं। एशिया में फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा करीब 2 लाख 66 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 7 हजार 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में हर दिन करीब 10 हजार नए केस सामने आ रहे हैं जबकि यहां टेस्टिंग रेट काफी कम करीब 10 लाख पर सिर्फ 3 हजार 400 ही है।

भारत के आलावा सऊदी अरब और अप्किस्तान भी कोरोना संक्रमण की बुरी तरह चपेट में हैं। सऊदी अरब में 1 लाख 5 हजार 283 केस सामने आ चुके हैं जबकि 746 मौतें हुईं हैं उधर पाकिस्तान में भी 1 लाख 3 हजार 600 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2 हजार 67 मौतें हो चुकीं हैं। सऊदी अरब में टेस्टिंग रेट काफी बेहतर करीब 28 हजार है जबकि पाकिस्तान में ये सिर्फ 3 हजार 200 ही है।

ब्राजील से की डेटा शेयर करने की अपील

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ब्राजील से कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों को जुटाने और उन्हें साझा करने की अपील की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ब्राज़ील से अपील की है कि वो सतत तौर पर और पारदर्शीता के साथ आंकड़े साझा करे। ब्राज़ील दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। ब्राज़ील में संक्रमण के 6 लाख 91 हज़ार से अधिक मामले हैं। ब्राज़ील में कोविड 19 से मरने वालों की संख्या भी 40 हजार से अधिक है।

वहीं कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को संभालने को लेकर ब्राज़ील की आलोचना भी हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ इमरजेंसी प्रमुख ने पत्रकारों को बताया कि नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज़ से ज़रूरी है कि आंकड़ों को लेकर पारदर्शिता बरती जाए और उन्हें साझा किया जाए। उन्होंने कहा, 'उन्हें यह समझने की ज़रूरत है कि आख़िर हो क्या रहा है? उन्हें ये भी जानने की आवश्यकता है कि वायरस कहां और कितना फैल चुका है। उन्हें यह पता करने की ज़रूरत है कि वे कैसे इस संक्रमण को संभालेंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका