न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत पर आया पहला बयान, पाक-चीन की चिंता बढ़नी तय

अमेरिका की नई सरकार की तरफ से एक ऐसा बयान आया है, जिससे भारत विरोधी चीन और पाकिस्तान की चिंताएं बढ़नी तय है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Jan 2021 10:57:59

बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत पर आया पहला बयान, पाक-चीन की चिंता बढ़नी तय

अमेरिका में जो बाइडन ने नए राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। अमेरिका की नई सरकार की तरफ से एक ऐसा बयान आया है, जिससे भारत विरोधी चीन और पाकिस्तान की चिंताएं बढ़नी तय है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडन (Joe Biden) और कमला हैरिस (Kamala Harris) की वजह से भारत-अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे। दरअसल, चीन और पाकिस्तान इस सोच में थे कि कि ट्रंप की विदाई के साथ भारत-अमेरिका के रिश्ते प्रभावित होंगे, जिसका लाभ किसी न किसी रूप में उन्हें मिलेगा। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि जो बाइडेन (Joe Biden) भारत के साथ रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विदलीय सफल संबंधों का सम्मान करते हैं। बाइडन प्रशासन में भारत-अमेरिका संबंध पर एक सवाल के जवाब में साकी ने कहा, 'अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले जो बाइडेन (Joe Biden) कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। वह भारत और अमेरिका में नेताओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे सफल द्विदलीय संबंध का सम्मान करते हैं, उसका महत्व समझते हैं। बाइडन प्रशासन इसे आगे बढ़ाने की दिशा में आशान्वित है।'

कमला हैरिस (Kamala Harris) के उपराष्ट्रपति बनने पर जेन साकी ने कहा कि किसी भारतीय-अमेरिकी का उपराष्ट्रपति बनना निश्चित रूप से हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इससे भारत-अमेरिका के रिश्ते पहले से और मजबूत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं और नए राष्ट्रपति इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

20 भारतीयों को मिली जगह

बाइडेन ने अपनी टीम में भारतीय मूल के 20 अमेरिकियों को जगह दी है, जो अपने आप में एक अनोखी बात है। इस टीम में शामिल

नीरा टंडन बजट तैयार करने में अहम रोल निभाएंगी
माला अडिगा राष्ट्रपति की पत्नी की पॉलिसी सलाहकार हैं
सबरीना सिंह फर्स्‍ट लेडी की मीडिया सलाहकार हैं
आयशा शाह को सोशल मीडिया और मीडिया ब्रीफ्रिंग का काम सौंपा गया है
समीरा फाजली आर्थिक मामलों पर जो बाइडेन को सलाह देंगी
भरत रामामूर्ति आर्थिक मामलों के सलाहकार हैं
गौतम राघवन राष्ट्रपति के लिए स्‍टाफ की नियुक्ति करेंगे
विनय रेड्डी को बाइडेन के भाषणों को लिखने की जिम्मेदारी मिली है
वेदांत पटेल राष्ट्रपति के असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी हैं
सोनिया अग्रवाल पर्यावरण मामलों के लिए वरिष्ठ सलाहकार
विदुर शर्मा अमेरिका को कोरोना से बचाने वाली टीम का हिस्सा हैं

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत