न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी पत्रकार की इस हरकत पर ट्रंप ने इमरान को सुना दी दो बात, कहा - कहां से ढूंढकर लाते हैं ऐसे...

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सम्मेलन में भाग लेने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान न्यूयॉर्क में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 10:46:05

पाकिस्तानी पत्रकार की इस हरकत पर ट्रंप ने इमरान को सुना दी दो बात, कहा - कहां से ढूंढकर लाते हैं ऐसे...

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सम्मेलन में भाग लेने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान न्यूयॉर्क में हैं। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच न्यूयॉर्क (NewYork) में सोमवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों नेता एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे और यहां ट्रंप ने एक पाकिस्तानी पत्रकार की सरेआम बेइज्जती कर दी।

दरअसल हुआ यह कि एक पत्रकार ने ट्रंप से कश्मीर मुद्दे पर सवाल पूछ दिया। पाकिस्तानी पत्रकार ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा कि कश्मीर में 50 दिनों से इंटरनेट और खाने-पीने की चीज़ों की सप्लाई सब बंद हैं। इस पर ट्रंप ने उस पाकिस्तानी पत्रकार से पूछा कि क्या वह पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं? आप जो सोच रहे हैं वहीं कर रहे हैं। आपका सवाल एक बयान है। फिर उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से भी पूछ डाला, 'आप ऐसे पत्रकार कहां से ढूंढ़कर लाते हैं?' ट्रंप की इस बात पर इमरान खान भी झेंप गए।

प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत में कश्मीर और भारत का जिक्र करने पर ट्रंप ने इमरान से कहा कि पाकिस्तान के पास अच्छे पड़ोसी हैं। कश्मीर (Kashmir) की मध्यस्थता के मुद्दे पर पाकिस्तानी पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा, 'मैं तैयार हूं, मैं तैयार हूं और सक्षम हूं। लेकिन यह एक जटिल मुद्दा है। यह लंबे समय से चल रहा है। लेकिन अगर दोनों ऐसा चाहते हैं तो मैं इसे करने के लिए तैयार रहूंगा।'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मसले पर भारत को अपना दोस्त बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर मोदी का भाषण बहुत आक्रामक था। वहां मौजूद लोग इसे अच्छे से सुन रहे थे। ट्रंप ने इमरान को आईना दिखाते हुए कहा कि मुझे पाकिस्तान पर भरोसा है, लेकिन मेरे सामने जो लोग हैं वे पाकिस्तान पर यकीन नहीं करते।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
E20 पेट्रोल पर घमासान तेज! 4 दिन में 3 बड़े प्रदर्शन, फिर सियासी रण बनेगी दिल्ली
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद