न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Reliance Jio Fiber के बारे में जानें सबकुछ, ऐसे करें बुकिंग, मिलेंगे ये प्लान्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) की होम ब्रॉडबैंड सर्विस Gigafiber को ऑफिशली 5 सितंबर को लॉन्च कर दिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Sep 2019 3:03:02

Reliance Jio Fiber के बारे में जानें सबकुछ, ऐसे करें बुकिंग, मिलेंगे ये प्लान्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) की होम ब्रॉडबैंड सर्विस Gigafiber को ऑफिशली 5 सितंबर को लॉन्च कर दिया गया है। जियो फाइबरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ कंपनी कस्टमर्स को फ्री 4K सेट-टॉप बॉक्स और फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी देगी। कंपनी ने अनाउंस किया है कि सेलेक्टेड प्लान्स के साथ सब्सक्राइबर्स को पॉप्युलर ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस भी इसके साथ मिलेगा। जियो फाइबर के तहत रिलायंस ने 6 अलग अलग टैरिफ प्लान्स लॉन्च किए हैं।

699 रुपये से शुरू होगा प्लान

- ये सारे प्लान्स 699 रुपये से 8499 रुपये प्रतिमाह तक के होंगे। जियो ने कहा कि जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाएं अभी कुल 1600 शहरों में उपलब्ध है। टैरिफ प्लान के हिसाब से आपको 100Mbps से लेकर 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी। इसके अलावा अगर आप एनुअल प्लान्स को सब्सक्राइब करते हैं, तो आपको 5000 रुपये का फ्री जियो होम गेटवे, केबल टीवी कनेक्शन के लिए करीब 6400 रुपये का 4k सेट टॉप बॉक्स मिलेगा। जिस एनुअल प्लान को आप चुनते हैं, उसके आधार पर आपको 24 इंच से लेकर 32 इंच HD या 43 इंच HD का 4K टीवी भी मिलेगी।

- सिल्वर प्लान में 100 Mbps की स्पीड के साथ यूजर्स को 30 दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा (200GB+200GB एक्स्ट्रा) मिल रहा है। इसका ऐनुअल प्लान 10,188 रुपये में मिलेगा और ऐनुअल प्लान लेने पर वेलकम ऑफर में 12W ब्लूटूथ स्पीकर, जियो होम गेटवे और 4K सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा।

- जियो इस प्लान में 250 Mbps की स्पीड के साथ 30 दिन के लिए अनलिमिटेड (500 GB+250 GB एक्स्ट्रा) डेटा मिलेगा और इसका ऐनुअल प्लान 31,176 रुपये में मिल रहा है। इस प्लान के साथ वेलकम ऑफर के तहत 24-इंच का एचडी टीवी, जियो होम गेटवे और 4K सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा।

- डायमंड प्लान में 500 Mbps की स्पीड के साथ 30 दिन के लिए अनलमिटेड (1250 GB+250 GB एक्स्ट्रा) डेटा मिलेगा। वहीं, इसका ऐनुअल प्लान 29,988 रुपये का है। डायमंड ऐनुअल प्लान के साथ वेलकम ऑफर में 24-इंच का एचडी टीवी, जियो होम गेटवे और 4K सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा।

- प्लेटिनम प्लान में 1 Gbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड (2500 GB) डेटा मिलेगा और इसका ऐनुअल प्लान आपको 47,988 रुपये में मिलेगा। वेलकम ऑफर के तहत 32-इंच का एचडी टीवी, जियो होम गेटवे और 4K सेट-टॉप बॉक्स भी मिलेगा।

- टाइटेनियम प्लान में 1 Gbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड (5000 GB) डेटा मिलेगा। यह ऐनुअल प्लान आपको 101,988 रुपये में मिलेगा। ऐनुअल प्लान के साथ वेलकम ऑफर में 43-इंच का 4K टीवी, जियो होम गेटवे और 4K सेट-टॉप बॉक्स भी मिलेगा।

ऐसे पाएं जियो फाइबर सर्विस

- www.jio.com पर विज़िट करें या MyJio app को डाउनलोड करें

- जियो फाइबर सर्विस के लिए रजिस्टर करें

- अगर जियो फाइबर आपके एरिया में उपलब्ध होगा, तो हमारे सर्विस रिप्रेजेंटेटिव आपको संपर्क करेंगे

- MyJio app को डाउनलोड करें क्योंकि यूज़र्स से सारे कम्युनिकेशन इसी के तहत होते हैं

- मंथली, क्वार्टरली या एनुअल प्लान से रिचार्ज करने पर हर जियो फाइबर यूज़र को एक सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा

इसके अलावा आपको जियो फाइबर से मुफ्त घरेलू वॉयस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग, टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग, एंटरटेनमेंट ओटीटी एप्स, गेमिंग, होम नेटवर्किंग, डिवाइस सिक्योरिटी, वर्चुअल रियलिटी का अनुभव, प्रीमियम कंटेंट प्लेटफॉर्म जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत