न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता / बच्चों की शरारत से परेशान था पड़ोसी, चौथी मंजिल से फेंका, एक की मौत दूसरा गंभीर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने पड़ोसी के दो बच्चों को चौथी मंजिल से नीचे इसलिए फेंक दिया क्योंकि वह उनकी शरारत से परेशान था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 11:27:49

कोलकाता / बच्चों की शरारत से परेशान था पड़ोसी, चौथी मंजिल से फेंका, एक की मौत दूसरा गंभीर

पश्चिम बंगाल के कोलकाता से रविवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने पड़ोसी के दो बच्चों को चौथी मंजिल से नीचे इसलिए फेंक दिया क्योंकि वह उनकी शरारत से परेशान था। दरअसल, बच्चे उसके घर के दरवाजे के बाहर खेलते और शोर करते थे जिसकी वजह से उसने गुस्से में आकर दोनों को नींचे फेंक दिया। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बड़ा बाजार इलाके का है। पुलिस ने बताया कि एनएस रोड के नंदराम मार्केट के पास एक सौ साल पुरानी चॉल है। यहां पर रहने वाला शिब कुमार गुप्ता और बुधाना शाह दोनों इस चॉल में किराए पर रहते हैं। पेशे से ट्रांसपोर्टर बुधाना के दो बच्चे डेढ़ साल का शिवम और सात साल का विशाल थे। शिब कुमार और बुधाना का बच्चों को लेकर कई बार झगड़ा होता था। शिब कुमार गुप्ता हार्डवेयर की दुकान चलाते है। शिब कुमार ने कहा उसने कई बार बच्चों को और उनके परिवार को कहा कि उसके दरवाजे के बाहर उन्हें न खेलने दें। बच्चे दरवाजे के बाहर शोर करते थे जिससे वह परेशान होता था। शिब कुमार और बुधाना के बीच इस बात को लेकर कई बार झगड़े भी हुए थे। इसके साथ ही शिब ने चेतावनी भी दी थी कि अगर उसने बच्चों को नहीं रोका तो वह एक दिन उन्हें बालकनी से उठाकर नीचे फेंक देगा।

रविवार की शाम को बच्चे फिर से शिब के दरवाजे के बाहर बॉल से खेल रहे थे। इस दौरान बॉल बार-बार शिब के दरवाजे पर लग रही थी और घर की दिवार भी खराब हो रही थी। उसने गुस्से में बच्चों को उठाकर बालकनी से नीचे फेंक दिया। हालाकि, इस घटना के बाद उसको एहसास हुआ कि ऐसा करके उसने ठीक नहीं किया।

एक बच्चा सड़क पर तो दूसरे की गर्दन तार में फंसकर लटका

घटना पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने शोर सुना तो वे भागकर घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने देखा कि डेढ़ साल का शिवम सड़क पर पड़ा है। वहीं सात साल का विशाल स्टोर के टिन शेड के ऊपर पड़ा था। उसकी गर्दन वहां पड़े तार में फंसी थी। स्थानीय निवासी रंजीत सोनकर ने बताया कि जब हम बाहर आए तो देखा कि दोनों बच्चों के शरीर से बहुत खून बह रहा था। हम लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उठाया तो पाया कि शिवम की मौत हो चुकी थी। हालांकि हम लोग दोनों को अस्पताल ले गए जहां विशाल का इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि अभी बच्चे की हालत गंभीर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री