न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल के गवर्नर बोले- 'आग से नहीं खेलें ममता बनर्जी, आपको माफी मांगनी चाहिए'

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था के मसले पर शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जगदीप धनखड़ ने कहा है कि मैंने केंद्र सरकार को बेहद परेशान करने वाले घटनाक्रमों के बारे में एक रिपोर्ट भेजी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 1:21:06

बंगाल के गवर्नर बोले- 'आग से नहीं खेलें ममता बनर्जी, आपको माफी मांगनी चाहिए'

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था के मसले पर शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जगदीप धनखड़ ने कहा है कि मैंने केंद्र सरकार को बेहद परेशान करने वाले घटनाक्रमों के बारे में एक रिपोर्ट भेजी है। जगदीप धनखड़ ने बंगाल की पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। कानून-व्यवस्था की स्थिति पर राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को समन भेजा गया है। रिपोर्ट भेजे जाने के बाद प्रेस से रुबरु राज्यपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) को संविधान का पालन करना होगा। वह अपने मार्ग से हट नहीं सकतीं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लंबे समय से लगातार बिगड़ रही है।

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, 'संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। लोगों की रक्षा करना मेरा दायित्व है। ममता सरकार को संविधान का पालन करना ही होगा। बंगाल में जो हो रहा है, ठीक नहीं हो रहा है। कल का हमला लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। बंगाल में संविधान की मर्यादाएं टूट रही हैं। कल की घटना के लिए ममता बनर्जी को माफी मांगनी होगी।'

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि कल हुई घटनाएं बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा हैं। कल की घटना के लिए ममता बनर्जी को माफी मांगनी होगी। राज्यपाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भीतरी, बाहरी का खतरनाक खेल चल रहा है। ममता आग से ना खेलें। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले के संदर्भ में कहा पश्चिम बंगाल में दिन-ब-दिन कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

जगदीप धनखड़ ने कहा, 'मैडम भारत एक है, भारत की आत्मा और नागरिकता एक है। ये जो खतरनाक खेल है कि कौन बाहरी है और कौन अंदरूनी, आप इसको त्याग दीजिए। आपने संविधान के तहत काम करने की शपथ ली है।'

राज्यपाल ने कहा कि काफिले पर हमले पर कल सीएम ममता बनर्जी को अनपी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए। मैंने केंद्र को एक रिपोर्ट भेजी है। उसमें क्या है इसकी जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।

आपको बता दे, जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार की सुबह उस समय हमला हुआ जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने डायमंड हार्बर जा रहे थे। इस दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता घायल हो गए। बुलेट प्रूफ कार में सवार नड्डा को हालांकि कोई नुकसान नहीं पहुंचा। डायमंड हार्बर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत