न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता पुलिस के लिए ईडन गार्डन में बनेगा क्वारंटीन सेंटर

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jul 2020 9:57:28

कोलकाता पुलिस के लिए ईडन गार्डन में बनेगा क्वारंटीन सेंटर

बंगाल में कोरोना मरीजों के मिलने की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को एक बार फिर 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 1198 नए मामले आए एवं 26 लोगों की मौत भी हुई है।एक दिन में अबतक का यह सर्वाधिक नए मामले हैं। एक दिन पहले भी रिकॉर्ड 1088 नए मामले एवं 27 लोगों की मौत हुई थी। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 27 हजार को पार कर गया है। राज्य में 27109 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। कोलकाता की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 374 नए मामले आए हैं। एक दिन पहले भी कोलकाता से रिकॉर्ड 322 नए मामले आए थे। कोलकाता में संक्रमितों की कुल संख्या 8742 हो गई है, जिनमें 3067 एक्टिव केस है। कोलकाता में अबतक सर्वाधिक 470 लोगों की मौत हो चुकी है।

क्वारंटीन सेंटर के लिए ईडन गार्डन का होगा इस्तेमाल

उधर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के लिए इसे क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। आपको बता दे, अब तक 544 कोलकाता पुलिस कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव के लक्षण मिले हैं। तो वहीं 411 रिक्वर कर चुके हैं। इस बीच 2 लोगों की इस खतरनाक वायरस से मौत हुई है।

कोलकाता पुलिस ने क्वारंटीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) से मदद मांगी है। कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से कोलकाता पुलिसकर्मियों के लिए ईडन गार्डन्स के पांच ब्लॉक आवंटित करने का अनुरोध किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने अस्थायी क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए सीएबी से ईडन गार्डन्स के पांच ब्लॉक के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है।

स्पेशल कमिनश्नर जावेद शमीम और कैब के अधिकारियों के बीच एक आपात बैठक भी हुई। इसके बाद ईडन गार्डन्स का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएबी के अध्यक्ष अविषेक डालमिया और सचिव स्नेहाशीष गांगुली शामिल रहे।

इन पांच ब्लॉक का होगा इस्तेमाल

क्वारंटीन सुविधाओं के लिए ईडन के E, F, G और H ब्लॉक्स के नीचे की जगह का उपयोग किया जाएगा। यदि और अधिक जगह की जरूरत पड़ी, तो ब्लॉक J का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अविषेक डालमिया ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन की मदद और समर्थन करना हमारा कर्तव्य है। ग्राउंड्समैन और अन्य कर्मचारियों को स्टेडियम के अंदर B, C, K और L ब्लॉक में डॉर्मिटरी और अन्य सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

बता दे, पिछले 24 घंटे में बंगाल में 10 हजार 639 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ राज्य में अबतक कुल 5 लाख 93 हजार 967 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।इससे पहले गुरुवार को 10 हजार 805, बुधवार को 10 हजार 386, मंगलवार को 10 हजार 130 एवं सोमवार को 10 हजार 919 नमूनों की जांच की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत