Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह पर ममता का पलटवार, बोलीं - BJP 'धोखेबाज़' पार्टी, गलत तथ्य बोलकर बंगाल के लोगों का न करें अपमान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 5:27:50

अमित शाह पर ममता का पलटवार, बोलीं - BJP 'धोखेबाज़' पार्टी, गलत तथ्य बोलकर बंगाल के लोगों का न करें अपमान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं और बीजेपी पर हमला बोला। ममता बनर्जी ने बीजेपी को धोखेबाज पार्टी बताते हुए कहा कि वह राजनीति के लिए कुछ भी कर सकती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में ‘कोई विकास नहीं’ होने के आरोपों पर अमित शाह से कहा कि ‘आप गृह मंत्री हैं आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता है।’
ममता बनर्जी ने कहा कि हम सीएए, एनआरसी के खिलाफ हैं। किसी को भी देश छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है। मैं गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों का जवाब कल दूंगी। केंद्र सरकार लोगों में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है।

ममता ने कहा, ''उन्होंने कल झूठ का पुलिंदा बोला। उन्होंने दावा किया कि हमारा राज्य उद्योग में 'शून्य' है, लेकिन हम एमएसएमई क्षेत्र में नंबर एक हैं। उन्होंने दावा किया कि हमने ग्रामीण इलाकों सड़कों का निर्माण नहीं किया, लेकिन हम उसमें नंबर एक हैं। यह भारत सरकार का कहना है।''

बंगाल में कमल खिलाने की कोशिशों में लगे अमित शाह शनिवार और रविवार को दो दिवसीय दौरे पर राज्य में थे। उन्होंने दावा किया भगवा दल 200 से ज्यादा सीटें हासिल कर अगली सरकार का गठन करेगा। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीट हैं। रविवार को उन्होंने बोलपुर में रोड शो किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने ऐसा रोड शो जीवन में नहीं देखा है। शाह ने कहा था कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। रोड शो में भीड़ से बीजेपी और अमित शाह बेहद खुश हैं , उन्हें उम्मीद है कि जो लोग उन्हें देखने के लिए आए हैं, वो अगले साल होने वाले चुनावों में उन्हें वोट जरूर देंगे। लेकिन क्या ये सब इतना आसान है।

शाह ने कहा था, बंगाल में 27 साल कम्युनिस्टों का शासन चला, 10 साल ममता को दिए लेकिन प्रदेश में विकास, शांति है क्या? हिंसा कम हुई है क्या? बेरोजगारी घटी है क्या? अमित शाह ने लोगों से बीजेपी के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि मैं आपको वादा करता हूं एक मौका नरेंद्र मोदी को दे दो। 5 साल के अंदर हम शोनार बांग्ला बना देंगे।

अमित शाह ने कथित बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि सिर्फ भाजपा इसे रोक सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका