न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'कोरोना होने पर ममता बनर्जी को लगाऊंगा गले' कहने वाले BJP नेता अनुपम हाजरा खुद हो गए पॉजिटिव

अनुपम हाजरा ने सोशल मीडिया के जरिए शुक्रवार को जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 5:00:07

 'कोरोना होने पर ममता बनर्जी को लगाऊंगा गले' कहने वाले BJP नेता अनुपम हाजरा खुद हो गए पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद अनुपम हाजरा ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बीते दिनों विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह कोरोना वायरस पॉजिटिव आते हैं तो वह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने गले लगाएंगे ताकि वह कोविड-19 मरीजों के परिवारों का दर्द समझ सकें। हजारा के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने उनके ऊपर निशाना साधा था। शुक्रवार को अनुपम हाजरा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

अनुपम हाजरा ने सोशल मीडिया के जरिए शुक्रवार को जानकारी दी कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद अनुपम हाजरा जिला कार्यकारिणी के बैठक लेने दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर पुहंचे थे। यहां उन्होंने कहा था, ‘हमारे कार्यकर्ता कोरोना वायरस से भी बड़े दुश्मन से लड़ रहे हैं। वे ममता बनर्जी से लड़ रहे हैं। जब वे (भाजपा कार्यकर्ता) बिना मास्क के ममता बनर्जी का मुकाबला कर सकते हैं तो वे सोचते हैं कि वे मास्क लगाये बिना कोविड-19 से भी लड़ सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने निर्णय किया है कि यदि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित होता हूं तो मैं जाकर ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा।’

टीएमसी नेताओं ने दर्ज कराया था केस

अनुपम हाजरा के इस बयान पर टीएमसी ने उनके ऊपर हमला बोला था। पार्टी की तरफ से कहा गया, 'अगर यह बयान बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव का है तो इसे लोग समझ सकते हैं कि पार्टी के अन्य सदस्य किस तरह बात करते होंगे।' हाजरा के खिलाफ टीएमसी नेताओं ने केस भी दर्ज कराया था।

पहले टीएमसी में ही थे अनुपम हाजरा

हाजरा तृणमूल कांग्रेस के सांसद रह चुके है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाल दिाय गया था। बीजेपी ने मार्च 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें जादवपुर से टिकट दिया लेकिन वह हार गए थे।

उन्होंने कहा था कि राज्य में जिस तरह से कोविड-19 मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है वह दुखद है। उन्होंने कहा था, ‘उन्होंने (बनर्जी) बीमारी के पीड़ितों से सही तरीके से व्यवहार नहीं किया। उनके शवों को केरोसिन से जलाया जा रहा है। कोविड-19 से जान गंवाने वालों के पुत्रों को उनके चेहरे नहीं देखने दिये जा रहे हैं। हम इस तरह का व्यवहार तो मरे हुए बिल्ली और कुत्तों से भी नहीं करते।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत