न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का बंगाल दौरा, आदिवासी परिवार के घर जमीन पर बैठकर खाया खाना, तस्वीरें

2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिम बंगाल (West bengal) के दौरे पर हैं। बीजेपी टीएमसी को मात देने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 5:58:25

अमित शाह का बंगाल दौरा, आदिवासी परिवार के घर जमीन पर बैठकर खाया खाना, तस्वीरें

2021 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिम बंगाल (West bengal) के दौरे पर हैं। बीजेपी टीएमसी को मात देने के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है। बंगाल में बीजेपी का चेहरा कौन होगा, इसपर पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। गुरुवार को अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। शाह जिस दिन यहां पहुंचे, उस दिन बीजेपी कोलकाता में सेंट्रल एवेन्यू में मार्च निकाल रही थी। यहां उसकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। ऐसे में पार्टी जता रही है कि वो अभी से लड़ाई के मूड में है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता को चुनाव की जल्दी है। बंगाल की जनता को पीएम मोदी पर भरोसा है। अमित शाह ने कहा कि आज मेरा बीजेपी की संगठनात्मक बैठकों के लिए ही दौरा था। मगर मैंने जिस प्रकार का वातावरण यहां देखा है, उससे मुझे लगता है कि राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा बंगाल की जनता को चुनाव की और परिवर्तन करने की जल्दी है। उन्होंने कहा कि हमारे 100 से अधिक कार्यकर्ता मारे गए और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो प्रशासन में एक बड़ी विफलता है। कई मामलों में पोस्टमॉर्टम की अनुमति भी नहीं दी गई।

west bengal,amit shah,tribal family,amit shah news,news

बीजेपी नेताओं ने यह स्पष्ट किया है कि अमित शाह ही पार्टी का नेतृत्व अगले साल के चुनावों में करेंगे। बता दें कि कोविड-19 महामारी के बाद से शाह की राज्य में पहली यात्रा है।

west bengal,amit shah,tribal family,amit shah news,news

पश्चिम बंगाल दौरे पर अमित शाह बंकुरा के चतुर्थी गांव में आदिवासी परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। आदिवासी परिवार के साथ मुलाकात के दौरान अमित शाह ने उन लोगों की समस्या के बारे में जाना। आदिवासी परिवार के साथ बातचीत करने के बाद शाह ने वहां पर खाना खाया। आदिवासी लोगों ने शाह को केले के पत्तों पर खाना परोसा।

west bengal,amit shah,tribal family,amit shah news,news

अमित शाह मटुआ समुदाय के एक परिवार के साथ भोजन कर ये जताना चाहते थे कि उनका उनकी चिंताओं की तरफ उनका ध्यान है और इसके साथ ही वो बंगाल के चुनावी मैदान में सीएए मुद्दे को आगे रखना चाहते हैं।

west bengal,amit shah,tribal family,amit shah news,news

मटुआ समुदाय पूर्वी पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है और इसकी मांग है कि इसे नागरिकता संशोधन कानून के तहत नागरिकता दी जाए। इसी उम्मीद में मतुआ समुदाय ने 2019 में बीजेपी को वोट दिया था, लेकिन वर्तमान में उनके युवा सांसद शांतनु ठाकुर इस कानून को लागू करने में हो रही देरी को लेकर परेशान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती