न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम ने ली करवट जाने अगले 24 घंटे में कहां-कहां होगी बारिश

दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 10:14:39

मौसम ने ली करवट जाने अगले 24 घंटे में कहां-कहां होगी बारिश

चक्रवाती तूफान निसर्ग कमजोर हो गया है लेकिन भारी बारिश के रूप में उसका असर अभी भी कई राज्यों में जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तेज बारिश की संभावना है। वहीं, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शुक्रवार को आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खतरे को देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजस्थान में चक्रवातीय दबाव और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ा है। इस वजह से आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। शनिवार से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 2 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है। बिजनौर, चांदपुर, हस्तिनापुर और अमरोहा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 10 जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारिश का सिलसिला पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी रहेगा। बारिश की संभावना वाले जिलों में गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, मुरादाबाद आदि शामिल हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार से सटे जिलों में बारिश का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने साथ ही अनुमान लगाया है कि आज 5 जून के बाद बारिश का सिलसिला थम जाएग क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता जा रहा है। 6 जून से यूपी में मौसम साफ हो जाएगा जो अगले तीन-चार दिनों तक बना रहेगा। उसके बाद मौसम का कैसा स्वरूप रहता रहता है इसका अनुमान बाद में जारी किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में मानसून का आगमन भी अभी तक तय समय पर ही लग रहा है। 20 जून के आसपास पूर्वांचल के जिलों से प्रदेश में मानसून से प्रदेश में मानसून दाखिल होगा। हालांकि 6 जून से मौसम के साफ होने और धूप निकलने की वजह से तापमान और उमस दोनों में बढ़ोतरी होगी।

बिहार में भारी बारिश

बिहार में गुरुवार को चक्रवातीय तूफान निसर्ग का असर दिखा। पटना सहित लगभग पूरे बिहार में दिनभर बादल छाये रहे। पटना में बूंदाबांदी भी हुई। राज्य के अन्य कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। शुक्रवार को भी करीब-करीब पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं। हालांकि जिस वेग से यह तूफान देश के पश्चिमी तट से टकराया था, बिहार पहुंचते-पहुंचते वह काफी कमजोर पड़ गया। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज और उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर में बारिश की अधिक संभावना है।

उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में शुक्रवार को दोपहर बाद एक-दो जगह मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में ठनका भी गिर सकता है।

शुक्रवार को पटना में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हो सकती है। इसी तरह भागपुर में भी धूलभरी आंधी चलेगी और बारिश होगी। दोनों जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। गया और पूर्णिया में भी ठनका गिरने की आशंका है।

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार को भी बादल छाये रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर तथा हनुमानगढ़ में बरसात हुई। जयपुर में दिन भर बादल छाए रहे तथा दोपहर में करीब 15 मिनट बूंदाबादी हुई। वहीं भीलवाड़ा में भी दोपहर बाद करीब 20 मिनट तक अच्छी बरसात हुई। गुरुवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी सहित 15 जिलों में आंधी तो बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर सहित 10 जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट था। वहीं शुक्रवार को अजमेर, उदयपुर, राजसमंद तथा पाली जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यानी संभल के रहने की जरूरत है।

कई दिन से बादल छाये रहने और हवा चलने से राज्य में अधिकतम तापमान कम हुआ है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार राज्य के अनेक हिस्सों में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान है।

गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश

भीषण चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' के कारण गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। चक्रवात राज्य के दक्षिणी तट पर बुधवार को पहुंचा था, लेकिन इससे भारी नुकसान नहीं हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सौराष्ट्र क्षेत्र के पास दक्षिणी गुजरात के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश आई। शुक्रवार यानी 5 जून को भी यहां कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में हुई बारिश

निसर्ग तूफान के प्रभाव से मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में गुरुवार को तेज बारिश हुई। इससे साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने से बुधवार रात से ही लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 46 जिलों में बारिश हुई है।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका