न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी का मर्डर करने के लिए पति ने ली इंटरनेट की मदद, सबूत मिटाने की करी कोशिश

नई दिल्ली के प्रेम नगर में शनिवार को एक पति द्वारा पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के 6 टुकड़े किए थे जिन्हें पुलिस ने जांच के बाद रविवार को बरामद कर लिए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 1:41:27

पत्नी का मर्डर करने के लिए पति ने ली इंटरनेट की मदद, सबूत मिटाने की करी कोशिश

नई दिल्ली के प्रेम नगर में शनिवार को एक पति द्वारा पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव के 6 टुकड़े किए थे जिन्हें पुलिस ने जांच के बाद रविवार को बरामद कर लिए है। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक सीमा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। इस हत्याकांड के बाद से सीमा की तीनों बेटियां अपनी मां के लिए रो रही हैं। फिलहाल बच्चों की देखरेख सीमा की देवरानी कर रही हैं। वही पुलिस ने जब पति से हत्या के बारे में पूछताछ की तो कई चौकाने वाली बातें सामने आई है।

हत्या के बाद शव को टुकड़े कर सेप्टिक टैंक और नाले में डाल दिया

नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्या से एक हफ्ते पहले केशवपुरम इलाके में आरोपी धारदार चापड़ खरीदकर लाया था। इसके अलावा बोरे का भी इंतजाम किया। उसकी प्लानिंग थी कि हत्या के बाद शव को सेप्टिक टैंक में डाल देगा। उसके बाद झूठ बोल देगा कि वह किसी के साथ चली गई, लेकिन हत्या के बाद शव को काटने में उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी। कमरा अंदर से बंद कर वह शव के टुकड़े करता रहा। इस वजह से पूरे फर्श पर खून बहता रहा। अंदेशा है कि शनिवार रात बैग में शव के टुकड़े लेकर जब आरोपी जा रहा था तो उस वक्त उसके साथ उसका भाई भी था। ऐसे में पुलिस को शक है कि हत्या के बारे उसके भाई को भी पूरी जानकारी थी और शव को ठिकाने लगाने में वह भी शामिल था।

इंटरनेट पर भी मर्डर और उसके बाद लाश को ठिकाने के लिए काफी रिसर्च किया

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी के मन में हत्या का इरादा अचानक नहीं आया बल्कि पिछले काफी दिनों से वह साजिश रच रहा था। बस अंजाम देने के लिए ऐसे तरीके खोज रहा था, जिसमें सबूत भी मिट जाए और किसी को भनक तक न लगे। इसके लिए वह काफी समय से टीवी पर क्राइम सीरियल देखकर आइडिया खोज रहा था। उसने इंटरनेट पर भी मर्डर और उसके बाद लाश को ठिकाने के लिए काफी रिसर्च की। पुलिस की पूछताछ में यह सारी जानकारी सामने आई है।

चरित्रहीनता के शक में पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े

आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया है कि कुछ दिन पहले ही यह शक हुआ था कि उसकी पत्नी का एक युवक से संबंध है। इसी वजह से वह उसे ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन वह चाहता था कि उसकी पत्नी को उस पर शक न हो। इसके लिए उसे बहाने से पुराने घर से सामान लेकर आने की बात कह अपने साथ ले गया था। वहां ले जाते ही उसने उसकी हत्या कर दी और शव को टुकड़े कर सेप्टिक टैंक और नाले में डाल दिया। उधर मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शव के छह टुकड़े बरामद कर लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत