न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वीडियोकॉन घोटाला: चंदा कोचर की गैर-मौजूदगी में संदीप बख्शी बने आईसीआईसीआई बैंक के सीओओ

वीडियोकान को दिए लोन में कथित अनियमतता के आरोपों को लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Jun 2018 7:01:53

वीडियोकॉन घोटाला: चंदा कोचर की गैर-मौजूदगी में संदीप बख्शी बने आईसीआईसीआई बैंक के सीओओ

वीडियोकान को दिए लोन में कथित अनियमतता के आरोपों को लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया। बैंक ने सोमवार को संदीप बख्शी को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की। साथ ही, बैंक ने कहा कि उसकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर तब तक अवकाश पर रहेंगी, जब तक वीडियोकॉन लोन मामले में उनके खिलाफ चल रही आंतरिक जांच पूरी नहीं हो जाती। फिलहाल आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के एमडी तथा सीईओ के पद पर कार्यरत बख्शी 19 जून मंगलवार से बैंक के सीओओ पद का कार्यभार संभालेंगे।

बैंक ने कहा कि गवर्नेंस तथा कॉरपोरेट मानदंड के उच्चस्तर के तहत कोचर ने अपने खिलाफ जांच पूरी होने तक अवकाश पर जाने का फैसला लिया था। जांच की घोषणा 30 मई, 2018 को की गई थी। कोचर तथा उनके परिजन वीडियोकॉन समूह को दिए गए लोन के बदले फायदा लेने के आरोपों का समाना कर रहे हैं। एक व्हिस्ल ब्लोअर की शिकायत पर पिछले महीने बैंक ने कोचर पर लगे आरोपों के खिलाफ स्वतंत्र जांच करने की घोषणा की थी।

वीडियोकॉन ने नहीं चुकाए थे 2,810 करोड़ रुपये


- वीडियोकॉन समूह की पांच कंपनियों को अप्रैल, 2012 में 3,250 करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया। समूह ने इसमें से 2,810 करोड़ रुपये नहीं चुकाए। इसके बाद 2017 में कर्ज को एनपीए घोषित कर दिया गया।
- दिसंबर, 2008 में वीडियोकॉन समूह के मालिक वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के साथ न्यूपावर रिन्यूबल्स प्राइवेट लिमिटेड बनाई। इसमें कोचर के परिवार और धूत की हिस्सेदारी 50-50 फीसदी थी।

धूत की कंपनी में थी कोचर के परिवार की हिस्सेदारी

- वीडियोकान समूह को ऋण देने के मामले में कोचर हितों के टकराव को लेकर संदेह के घेरे में हैं। वीडियोकान के समूह वेणुगोपाल धूत हैं, जिनके कारोबारी संबंध चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के साथ रहे हैं।
- दीपक कोचर को कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया। धूत ने जनवरी, 2009 में कंपनी के निदेशक का पद छोड़ दिया। उन्होंने ढाई लाख रुपये में अपने 24,999 शेयर्स भी न्यूपावर में ट्रांसफर कर दिए। आखिर में 94.99 फीसदी होल्डिंग वाले शेयर महज नौ लाख रुपये में दीपक कोचर के पति की अगुवाई वाली कंपनी को मिल गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल