न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पुलिस ने किया बाइक चोर गिराेह का पर्दाफाश, 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, 17 बाइक बरामद

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बाइक चोर गिराेह का पर्दाफाश किया हैं जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 17 बाइक बरामद की हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 6:41:03

राजस्थान : पुलिस ने किया बाइक चोर गिराेह का पर्दाफाश, 5 लोगों की हुई गिरफ्तारी, 17 बाइक बरामद

बीते दिनों से लगातार बाइक चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बाइक चोर गिराेह का पर्दाफाश किया हैं जिसमें 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 17 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने शहर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर मंगलवार काे 5 बदमाशों काे पकड़ा है। इनमें 2 बाइक चोर, एक चाेरी की बाइक खरीदने वाला और 2 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनसे चाेरी की 17 बाइक के अलावा एक देशी कट्टा व 5 कारतूस भी बरामद किए हैं।

अरावली विहार व एमआईए थाना पुलिस की डीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार बदमाशों ने शहर के विभिन्न इलाकों से बाइक चाेरी की वारदातें स्वीकार की हैं। पुलिस ने दाेनाें नाबालिगाें काे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर जमानत पर छाेड़ दिया है। दाे आराेपी जेल भेज दिए जबकि चाेरी के वाहन खरीदने वाले काे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शहर में बाइक चाेरी की वारदात राेकने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिराें के जरिए एक हफ्ते के प्रयास के बाद बाइक चोरी के मामले में दो नाबालिग लड़काें को पकड़ा। इनसे एक देशी कट्टा व कारतूस सहित चोरी की बाइक बरामद हुई। इनसे पूछताछ के बाद बाइक चोर गिरोह के बदमाश 21 वर्षीय मिन्ना उर्फ सरबीन पुत्र दीन मोहम्मद व 20 वर्षीय अब्बास पुत्र जबार खां निवासी चाेरगढ़ी थाना खाेह भरतपुर और इनसे चाेरी के वाहनों के खरीदने वाले 22 वर्षीय नटवर पुत्र प्रीतम ब्राह्मण निवासी जटेरी थाना खाेह भरतपुर काे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन बदमाशों की निशानदेही पर चाेरी की 17 बाइकें बरामद की।

एसपी ने बताया कि गिराेह में 5 बदमाश और शामिल हैं। इनमें काला पुत्र पप्पू, मिसरूफ पुत्र फजर, आसिफ पुत्र सिरदा, माहूून पुत्र गुंडा निवासी चोरगढ़ी थाना खाेह भरतपुर सहित केशव पुत्र राममूर्ति निवासी जटेरी शामिल है। गिराेह के नाबालिग आरोपियों से चाेरी की बाइक खरीदने वाले सुनील निवासी सीकरी के घर से चाेरी की 6 बाइक बरामद हुई लेकिन पुलिस की दबिश से पहले वह भाग गया। इस कार्रवाई में एएसपी ग्रामीण श्रीमन लाल मीणा, सीटी सीओ आईपीएस विकास सांगवान, सीओ ग्रामीण सपात खान सहित अरावली विहार थानाधिकारी जहीर अब्बास व डीएसटी टीम के जवान शामिल थे।

बदमाश मिन्ना के पांचाें भाई वाहन चाेर : गिरफ्तार आराेपी मिन्ना उर्फ सरबीन 5 भाई हैं। ये सभी वाहन चाेर हैं। मिन्ना काे यह भी याद नहीं कि उसने अब तक कितनी बाइक चाेरी की हैं। एमआईए थाने की डीएसटी टीम ने दाे माह पहले ही मिन्ना के बड़े भाई अक्का काे वाहन लूट के आराेप में गिरफ्तार किया था। वह जेल में है। गिराेह का सरगना अहमद काैद भी हरियाणा की जेल में बंद है। एमआईए डीएसटी टीम के एएसआई कासिम खान ने बताया कि मिन्ना का सबसे बड़ा भाई मुद्दा खां, भिंडा खां, अक्का व काड़ा वाहन चाेरी करते हैं। इनके खिलाफ भरतपुर, अलवर, मथुरा सहित हरियाणा के विभिन्न थानाें में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

अहमद काैद व तालीम गैंग के सदस्य हैं गिरफ्तार बदमाश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश मिन्ना व अब्बास पुश्तैनी चाेर हैं। मिन्ना का भाई अकील कुख्यात अहमद काैद व तालीम गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह बाइक सहित चाैपहिया वाहन चाेरी करने वाले गिराेह का सरगना भी है। गिरफ्तार अब्बास का भाई भी अहमद काैद गैंग का सदस्य है। ये बदमाश भीड़भाड़ वाले इलाकाें, घर व पार्कों के बाहर खड़ी बाइकों के लाॅक ताेड़कर चाेरी कर ले जाते हैं। फिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चाेरी के वाहनों काे सस्ते दामों में बेच देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत