न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान : पॉर्न देखते वक्त हो सकती है आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग, हो सकते है ब्लैकमेलिंग का शिकार

अगर आप इन्टरनेट पर पोर्न देखने का शौक फरमाते है तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि यह शौक आपको महंगा पड़ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 1:51:50

सावधान : पॉर्न देखते वक्त हो सकती है आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग, हो सकते है ब्लैकमेलिंग का शिकार

अगर आप इन्टरनेट पर पोर्न देखने का शौक फरमाते है तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि यह शौक आपको महंगा पड़ सकता है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने एक स्पैमबॉट का पता लगाया है जो कि पोर्न देखते वक्त आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। हैकर्स वायरस की मदद से यूज़र्स के कंप्यूटर का ऐक्सेस कर पा जा रहे हैं इसके बाद एडल्ट वेबसाइट पर जाने और पॉर्न देखने पर यूजर्स को यह बॉट रिकॉर्ड कर लेता है। सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि विक्टिम यूजर्स का पॉर्नोग्राफी में एक खास टेस्ट होता है और हैकर उनके कंप्यूटर पर रिमोट कंट्रोल हासिल कर लेता है। बाद में इस रिकॉर्डिंग को ब्लैकमेलिंग या सेक्सटॉर्शन के लिए यूज़ किया जाता है। यह स्पैमबॉट इस तरह का प्रोग्राम किया गया है, जिसे इंटरनेट से ईमेल एड्रेस जुटाने और उन्हें अनचाहे मेल भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्पैमबॉट का पता फ्रांस में लगाया गया और इसका नाम Varenyky है। दरअसल, Varenyky विक्टिम की कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकता है, पर यह वेबकैम से रिकॉर्डिंग नहीं कर सकता।

कैसे करते है पैसों की मांग

विक्टिम को मेल भेजकर बताया जाता है कि उसकी वीडियो बना लिया गया है और उसी मेल में पैसे की मांग की जाती है। बताया जा रहा है कि वीडियो में आधी स्क्रीन पर ब्राउजर में देखा जा रहा कंटेंट या पॉर्न तो वहीं बाकी आधी स्क्रीन में वेबकैम से रिकॉर्ड उसका वीडियो है। इतना ही नहीं, मेल में कहा जाता है कि विक्टिम की कॉन्टैक्ट लिस्ट, पिक्चर्स, पासवर्ड्स, बैंक अकाउंड डेटा और बाकी डीटेल्स की एक कॉपी बना ली गई है। इसके बाद एक अनजान अकाउंट में पैसे चुकाने पर उसे छोड़ दिया जाता है।

मेल में विक्टिम को ये भी बताया जाता है कि उसका वीडियो रिमोट सर्वर पर सेव कर दिया गया है इसलिए पासवर्ड बदलने, वायरस डिलीट करने, कंप्यूटर को क्लीन करने या रिपेयर करने का कोई मतलब नहीं है। साथ ही ये भी कहा जाता है कि अगर 72 घंटे में रकम बताए गए अकाउंट में नहीं भेजी गई, तो यह विडियो फैमिली और फ्रेंड्स को भेजने के अलावा फेसबुक, ट्विटर और बाकी प्लैटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया जाएगा। मेल में ये भी कहा जाता है कि प्रूफ के लिए विक्टिम 'yes' लिखकर भेज सकता है और बदले में विडियो उसके 6 सबसे महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट्स को भेज दिया जाता है।

ईमेल के आखिर में लिखा होता है, 'यह ऑफर रकम कम-ज्यादा नहीं करता। मेरा और अपना वक्त बर्बाद मत करो और अपने ऐक्शन के बदले सामने आने वाले परिणाम के बारे में सोचो।'

फिलहाल ऐसे मामले और ईमेल में किए गए दावे से जुड़ा कोई सबूत सामने नहीं आया है। इतना जरूर है कि यूजर स्क्रीन पर क्या देख रहा है, इसे रिकॉर्ड किया जा सकता है और इसके आधार पर विक्टिम से सेक्सटॉर्शन संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका