वाराणसी में विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने के बाद विवाद में फंसे शिखर धवन, कार्रवाई के मूड में जिला प्रशासन
भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर शिखर धवन वाराणसी में आकर विवादों में फंस गए है। दरअसल, वाराणसी में नौका विहार के दौरान उन्होंने विदेशी पक्षियों को दाना खिलाया था।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sun, 24 Jan 2021 10:12:51
भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर शिखर धवन वाराणसी में आकर विवादों में फंस गए है। दरअसल, वाराणसी में नौका विहार के दौरान उन्होंने विदेशी पक्षियों को दाना खिलाया था। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीरें शेयर करते हुए शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा, 'खुशियाँ पक्षियों को खाना खिलाने में हैं'। लेकिन पक्षियों को खाना खिलाना शिखर धवन के लिए अब भारी पड़ने वाला है। बर्ड फ्लू (Bird Flu) को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐसा करने पर रोक लगा रखी है। शनिवार को शिखर धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है और कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है।