न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2019 लोकसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ करेंगे राम मंदिर का शिलान्यास : मंत्री

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास निश्चित तौर पर होगा और मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) ही शिलान्यास करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Nov 2018 9:06:21

2019 लोकसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ करेंगे राम मंदिर का शिलान्यास : मंत्री

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) सरकार में धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर ( Ayodhya Ram Mandir ) को लेकर शुक्रवार को मथुरा में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास निश्चित तौर पर होगा और मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) ही शिलान्यास करेंगे।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मथुरा में कहा, "आज भारत का जनमानस अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर चाहता है। इसलिए चाहे राजनेता हों, न्यायपालिका या फिर कार्य पालिका हो, सभी को जनभावना का आदर करना चाहिए। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम जन्मभूमि अयोध्या में राम का मंदिर जरूर बनेगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही शिलान्यास करेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।"

इससे पहले बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी के अयोध्या छोड़ने वाले बयान पर उन्होंने कहा, "अयोध्या में हमेशा संत आते रहे हैं, कुंभ में लाखों की तादाद में संत पहुंचते हैं। किसी को डरने की जरूरत नहीं है, मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था कायम करने की मिसाल पेश की है।"

एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मथुरा और अयोध्या में शराब की बिक्री जारी रहेगी, क्योंकि तीर्थ नगरी घोषित होने से पहले लाइसेंस दिए जा चुके हैं, शराब और मांस की बिक्री पर बाद में प्रतिबंध लगेगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति का निर्माण होगा। यह मूर्ति खूले में नहीं, बल्कि इनसाइड होगी। CM ने कहा कि भगवान राम की मूर्ति को लेकर आर्किटेक्चर से बातचीत हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल