UP / ससुराल वालों से नाराज दामाद ने खुद को मारी गोली, ससुर ने कहा - हमें फंसाने के लिए किया ऐसा

By: Pinki Thu, 22 Oct 2020 1:24:39

UP / ससुराल वालों से नाराज दामाद ने खुद को मारी गोली, ससुर ने कहा - हमें  फंसाने के लिए किया ऐसा

उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाराज दामाद ने खुद को गोली मार ली। दरअसल, दामाद ससुराल में अपने बच्‍चों का मुंडन कराने गया तो वहां ससुराल वालों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दामाद ने खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है।

मामला बाराबंकी के थाना लोनी कटरा के जगतखेड़ा गांव का है जहां घुंघटैर निवासी अक्षय अपने दोनों बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने ससुराल आया था। यहां पत्नी और ससुराल वालों से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई जिस पर नाराज़ अक्षय ने तमंचे से खुद को गोली मार ली।

पुलिस के अनुसार, युवक का पत्नी से घरेलू विवाद था। वह ससुराल में अपने बच्चों का मुंडन करवाने आया था जिसको लेकर विवाद बढ़ा और खुद को गोली मार ली।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक आर।एस। गौतम ने बताया कि युवक का पत्नी से घरेलू विवाद था। वह ससुराल में अपने बच्चों का मुंडन करवाने आया था जिसको लेकर विवाद बढ़ा और खुद को गोली मार ली। घायल युवक के ससुर ने पुलिस को बताया कि युवक ने ससुुराल वालों को फंसाने के लिए खुद को गोली मार ली। घायल को हॉस्‍प‍िटल में एडमिट करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com