न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीलीभीत / नींद के झोंके में पिकअप ड्राइवर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 7 की मौत, 24 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में शनिवार तड़के रोडवेज बस और पिकप गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 8:46:22

पीलीभीत / नींद के झोंके में पिकअप ड्राइवर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, 7 की मौत, 24 घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में शनिवार तड़के रोडवेज बस और पिकप गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। थाना पूरनपुर के नेशनल हाईवे पर ये हादसा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिकअप वैन के ड्राइवर को सुबह सुबह नींद की झपकी आ गई। इस दौरान उसने चलती बस में टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों का पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में इलाज कराया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा आज तड़के 3 से 4 बजे के बीच में हुआ। जब लखनऊ से आ रही पीलीभीत डिपो की बस को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि बस पलट गई। इस दौरान एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उधर पीलीभीत में हुए सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर पहुंचकर घायलों की मदद करने और उनको हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

बस पलटने से कई सवारियां दबीं

पुलिस के अनुसार रोडवेज बस सवारियों को लेकर लखनऊ से पीलीभीत आ रही थी। वहीं पिकअप गाड़ी भी सवारी लेकर पूरनपुर की तरफ से आ रही थी। अचानक सोहरामऊ के बॉर्डर पर एक्सीडेंट हो गया, जिससे बस खेत में पलट गई। बस पलटने से कई सवारियां दब गईं। वहीं पिकअप में भी सवार लोगों को चोटें आई हैं। सभी को तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित किया है। वहीं 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कई लोगों का फॅर्स्ट एड चल रहा है। मृतकों और घायलों को मिलाकर कुल संख्या अभी तक 25 है। बाकी छिटपुट चोट वाले लोग भी हैं। ज्यादातर पीलीभीत और आसपास के जनपदों के लोग हैं। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि लखनऊ से बस पीलीभीत आ रही थी, जबकि इसके विपरित दिशा में पिकअप जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बस को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’