Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: स्वच्छ भारत मिशन योजना का उड़ रहा मजाक, बस्ती में प्रशासन ने बनवाया 2 सीट वाला टॉयलेट; तस्वीर वायरल

बस्ती के जिला पंचायत राज विभाग के होनहार, इंटेलिजेंस और कुछ अलग करने की सोच रखने वाले अधिकारियों ने ऐसा कर दिखाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Mar 2021 9:26:53

UP News: स्वच्छ भारत मिशन योजना का उड़ रहा मजाक, बस्ती में प्रशासन ने बनवाया 2 सीट वाला टॉयलेट; तस्वीर वायरल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में स्वच्छ भारत मिशन योजना का मजाक बन कर रह गया है। यहां योजना के तहत गांव में हर जरूरतमंद को शौचालय देने की योजना की सफलता के बाद सरकार ने हर गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवा रही है। लेकिन बस्ती जिले के सलटौवा ब्लॉक के भिउरा गांव में बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालय बनाने में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक शौचालय के अंदर दो-दो सीट बना दी गई हैं। बस्ती के जिला पंचायत राज विभाग के होनहार, इंटेलिजेंस और कुछ अलग करने की सोच रखने वाले अधिकारियों ने ऐसा कर दिखाया है। जिस किसी ने भी प्रधान, इंजीनियर और ब्लॉक के अधिकारियों के इस अजूबे को देखा उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। अब इस नायाब शौचालय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 लाख से अधिक का बजट खपाया जा रहा है मगर धरातल पर इस योजना का एक तरह से मजाक बन रहा है।
बीडीओ ने कही ये बात

मामला सामने आने के बाद बस्ती जिले के बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि बच्चों के अंदर डर को खत्म करने के लिए एक शौचालय में दो टॉयलेट सीट लगाई गई है।

बहरहाल इस मामले को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने सवाल उठाया और मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन का इससे बड़ा भ्रष्टाचार का मामला और कोई नहीं हो सकता। वहीं बस्ती मंडल के कमिश्नर अनिल सागर ने कहा कि वाकई में ये तस्वीरे हास्यास्पद है मगर घोर लापरवाही भी है जिसकी जांच करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका