न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ : 3 साल की बच्ची के मुंह में 'सुतली बम' फोड़ने वाला आरोपी अब भी फरार, हत्या का मामला दर्ज

घटना के बाद आरोपी हरपाल वहां से फरार हो गया। अब हैरानी की बात यह है कि इस हृदयविदारक घटना के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Nov 2018 9:05:05

मेरठ : 3 साल की बच्ची के मुंह में 'सुतली बम' फोड़ने वाला आरोपी अब भी फरार, हत्या का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के मेरठ ( Meerut ) में दिवाली ( Diwali ) से एक दिन पहले हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है। यहां रह रही 3 साल की बच्ची उस वक्त बुरी तरह से घायल हो गई, जब एक लड़के ने उसके मुंह में 'सुतली बम' यानि पटाखा रख दिया और उसमें आग लगा कर विस्फोट कर दिया। दरहसल, पुलिस में दर्ज तहरीर के अनुसार शशिपाल की बेटी आयुषी (3) छोटी दीपावली की शाम घर के आंगन में खेल रही थी। उसी समय गांव का हरपाल उनके घर में घुस आया। उसने चॅकलेट के बहाने आयुषी के मुंह में पटाखा रखकर जला दिया। पटाखा फटने से आयुषी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आरोपी हरपाल वहां से फरार हो गया। अब हैरानी की बात यह है कि इस हृदयविदारक घटना के चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। बता दें कि बच्ची के पिता शशिपाल का आरोप है कि आरोपी हरपाल ने चॅकलेट के बहाने उनकी बेटी आयुषी के मुंह में पटाखा रखकर जला दिया था, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।

थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपी हरपाल के छिपने के स्थानों पर दबिश डाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, कपिल ने प्रारंभिक छानबीन के आधार पर इस बात से इनकार किया कि आरोपी ने बच्ची के मुंह में पटाखा रखकर फोड़ा था। उन्होंने कहा कि असल में आरोपी बच्ची के घर पास पटाखे छोड़ रहा था। घर के बाहर खेल रही बच्ची ने उनमें से ही कोई अधजला पटाखा उठा लिया और फूंक मारकर फोड़ने का प्रयास करने लगी। अचानक पटाखा फूट गया और बच्ची घायल हो गई। थाना प्रभारी के अनुसार घटना के संबंध में पुलिस ने बच्ची के पिता मिलक गांव निवासी शशिपाल की तहरीर के आधार पर हरपाल के खिलाफ भादंसं की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि बच्ची फिलहाल सरधना के ही अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उसकी हालत अब पहले से बेहतर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन