न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ विवेक हत्याकांड : अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना कहा - फर्जी एनकाउंटर करवाने वालों से कानून-व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है

लखनऊ में हुए विवेक तिवारी शूटआउट मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 3:15:25

लखनऊ विवेक हत्याकांड : अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना कहा - फर्जी एनकाउंटर करवाने वालों से कानून-व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है

लखनऊ में हुए विवेक तिवारी शूटआउट मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सोमवार को अखिलेश यादव ने कहा कि जिस सरकार में बदले की भावना से फर्जी एनकाउंटर करवाया जा रहा हो, उससे बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद कैसे की जा सकती है। अखिलेश यादव ने विवेक तिवारी हत्याकांड को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

उन्होंने कहा, "जिस दिन से बीजेपी की सरकार बनी है, उसी दिन से समाजवादी पार्टी कह रही है कि इस सरकार से बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती। सूबे के मुख्यमंत्री पर केस दर्ज है। उपमुख्यमंत्री पर कई धाराओं में मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, जब मुख्यमंत्री सदन में डराने की भाषा बोलते हों तो और क्या उम्मीद की जा सकती है। ये डराने वाली भाषा का ही परिणाम है कि लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस खुलेआम गोली मार रही है।"

अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नोएडा में जितेंद्र यादव को गोली मार दी गई। वहीं सचिन गुर्जर नौजवान को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उन्‍होंने अलीगढ़ में हुए एनकाउंटर पर भी सवाल खड़े हुए। सभी लोग कह रहे हैं कि एनकाउंटर फर्जी था। आज तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से जितने नोटिस यूपी की बीजेपी सरकार को मिले हैं, वे किसी सरकार को नहीं मिले। एनकाउंटर इसलिए किए जा रहे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि लोगों का एनकाउंटर हो जाए। क्या मुख्यमंत्री जी की ये भाषा नहीं थी- ठोक दो इनको? मुख्यमंत्री जी की जो भाषा थी, वह क्या था? जिन लोगों के एनकाउंटर हुए हैं, उनके सिर पर इनाम नहीं था। केस नहीं था। लेकिन केस खोल दिए गए। सरकार डरा रही है। विवेक हत्याकांड से दुनिया भर में यूपी की बदनामी हुई है।

वही शनिवार को अखिलेश ने ट्विट के जरिये कहा था कि ‘उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक आम आदमी की हत्या करके साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में एनकाउंटर की हिंसात्मक संस्कृति कितनी विकृत हो गयी है। एक मल्टीनेशनल कम्पनी के एम्पलॉयी के मारे जाने से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की निगाह में भी प्रदेश की छवि विकृत हुई है। निंदनीय, हार्दिक संवेदना!।

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा कि उप्र सरकार को असंवेदनशील रवैया छोड़कर तत्काल मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी व बच्चियों के भविष्य के लिए 5 करोड़ की आर्थिक मदद की लिखित घोषणा करनी चाहिए। परिवार की ज़िम्मेदारी क्या होती है, ये बात परिवारवाले ही जानते हैं। दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत