न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली, ऐसे हुआ खुलासा

लखनऊ में मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार देर रात भाजपा सांसद के बेटे आयुष किशोर (30) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 10:15:41

BJP सांसद के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीजेपी सांसद कोशल किशोर और विधायक जय देवी के बेटे आयुष किशोर को गोली लगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आयुष के साले आदर्श ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि कुछ लोगों को फंसाने के लिए सांसद के बेटे ने ही खुद को गोली लगवाई है। आदर्श ने आरोप लगाया है कि उसने आयुष के कहने पर ही उसे गोली मारी थी क्योंकि वह इस केस में कुछ लोगों को फंसाने का प्लान बना रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी साले ने कुछ लोगों के नाम भी लिए हैं। उसने बताया कि संदिग्ध में कोई भी आ सकता है, लेकिन जो मेरी नॉलेज में हैं बता रहा हूं, चन्दन गुप्ता, मनीष जैसवाल , और प्रदीप कुमार सिंह। और भी एक दो हैं जिनका नाम नहीं पता।

आपको बता दें कि लखनऊ में मड़ियांव छठा मील के पास मंगलवार देर रात भाजपा सांसद के बेटे आयुष किशोर (30) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने आनन-फानन में इस घटना की जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में पूछताछ के दौरान आयुष के खुद पर गोली चलवाने के मामले का पता चला है।

घटनास्थल से आयुष की ही लाइसेंसी पिस्टल बरामद

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से आयुष की ही लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई थी और उसे गोली भी इसी पिस्टल से मारी गयी थी। ये सबूत सामने आने के बाद पुलिस के शक की सूई परिवार के लोगों की तरफ भी मुड़ गयी थी। पुलिस ने जब आदर्श से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया और आयुष का पूरा प्लान पुलिस को बता दिया। गोली लगने के बाद आयुष का इलाज केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था, जहां से वह पीछे के रास्ते से निकल कर घर जा चुका है।

सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने चलाई गोली

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि यह घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुई, पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई। डीके ठाकुर ने बताया जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है, पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज की थी। उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे, घटना को लेकर तहकीकात जारी है।

इधर, आयुष के पिता बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने कहा है कि उनका बेटा उनके साथ नहीं रहता है। सांसद ने कहा कि उनके बेटे ने लव मैरेज की थी। सांसद ने बेटे के पास लाइसेंसी पिस्टल होने के बारे में भी अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आयुष अपने साले के साथ रात 2 बजे निकला था, उसी दौरान उस पर गोली चली। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल कहां से आई, इसकी पुलिस जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल