न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: हत्या का सनसनीखेज मामला, नशे में था अभिजीत, कर रहा था बदसलूकी मां ने चुन्‍नी से दबा दिया गला, जरुरी बातें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव की गला घोटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 2:03:50

यूपी: हत्या का सनसनीखेज मामला, नशे में था अभिजीत, कर रहा था बदसलूकी मां ने चुन्‍नी से दबा दिया गला, जरुरी बातें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव की गला घोटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ पुलिस ने हत्‍याकांड की जांच करते हुए पहले अभिजीत की मां मीरा यादव से पूछताछ की। इसके बाद सोमवार सुबह मां को बेटे की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभिजीत की मां ने बेटे की हत्‍या करने की बात कुबूल ली है। परिवारवालों ने अभिजीत की मौत को प्राकृतिक बताया था लेकिन पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्‍या की पुष्टि हुई थी। पूछताछ में मां ने बताया कि बेटा नशे की हालत में अभद्र व्यवहार कर रहा था इसलिए उसका गला दबा दिया।

- इस मामले पर लखनऊ एसपी (पूर्वी) एस मिश्रा ने बताया कि जब अभिजीत की मौत की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची तो उनके परिवार ने जानकारी दी कि अभिजीत की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है। साथ ही परिवार इस मामले में कोई जांच नहीं चाहता है। इसके बाद पुलिस को शक हुआ तो अभिजीत के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया तो खुलासा हुआ कि उसकी मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्‍या है।

- एसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि अभिजीत की मां ने कबूलते हुए बताया कि अभिजीत 20 अक्टूबर की रात शराब पीकर आया था और उसने झगड़ा करने लगा और इसी बीच उन्होंने उसका गला दबा दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद मीरा यादव ने बेटे की हत्‍या गला दबाकर कर दी। पुलिस ने मीरा यादव का गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

- बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात (करीब 1-2 बजे) अभिजीत की अपनी मां मीरा यादव से झड़प हुई थी। अभिजीत हमेशा अपनी मां को भला बुरा बोलता था। वह मां के आचरण को लेकर सवाल उठाता था। शनिवार देर रात भी अभिजीत ने यही किया। जब अभिजीत नशे में घर पहुंचा था तो कहासुनी के बाद मां ने गुस्से में उसको धक्का दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई। लेकिन अभिजीत इसके बाद फिर मां मीरा को अपशब्‍द बोलने लगा।

- इस पर मां ने दोबारा उसे धक्का दिया, जिससे सिर में चोट लगी और वो बेहोश हो गया। इसके बाद मां ने अपनी चुन्‍नी से उसका गला दबाया और उसकी हत्‍या कर दी। इसके बाद सुबूत मिटाने के लिए चुन्‍नी को जला दिया। अभिजीत के गले में पड़े निशान को मिटाने के लिए मां ने क्रीम लगाई और पुलिस को प्राकृतिक मौत की कहानी बताई।

- विवेक का शव दारुल शफा के डी ब्लॉक स्थित कमरा नंबर 28 में पाया गया। कमरे में मां और भाई भी मौजूद थे। परिवारीजन दावा कर रहे थे कि रात में सोते वक्त अभिजीत के सीने में तेज दर्द था इसके बाद वह सो गया और सुबह वह बिस्तर पर मृत पाया गया। लेकिन पुलिस को शुरू से ही यह मामला संदिग्ध लग रहा था और हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़े इस केस में कोई भी कुछ भी कहने से साफ कतरा रहा था।

- विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी प्रेमा देवी है जो एटा जिले में रहती हैं। उनका बेटा आशीष यादव पूर्व में एटा सदर से विधायक भी रह चुका है।

- दूसरी पत्नी मीरा यादव हैं जो राजधानी के दारुल शफा स्थित बी ब्लाक के कमरा नंबर 137 में अपने दो बेटों अभिषेक यादव उर्फ लक्की व छोटे बेटे विवेक यादव उर्फ अभिजीत यादव उर्फ विक्की रहती हैं।

- बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत यादव को रविवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभिजीत यादव (22) का शव राजधानी हजरतगंज क्षेत्र स्थित दारुलशफा में यादव के सरकारी आवास में मिला था। परिजन ने उनकी मौत की खबर दी थी।

- इंस्पेक्टर हजरतगंज राधारमण सिंह ने बताया कि विवेक दारुल शिफा के बी ब्लॉक के कमरा नंबर 137 में रहता था।

- परिवार ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस का कहना था कि परिवार की तरफ से कोई तहरीर भी नहीं दी गई और सब लोग यही मानकर चल रहे थे कि विवेक की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई।

- फिलहाल मां के कबूलनामे के बाद भी यह माना जा रहा है कि इस मामले में अभी और भी कई मोड़ आ सकते हैं।

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना भी प्रकट की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत