न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ : दहेज़ में मांगी 'अपाचे' बाइक, लड़की वालों ने कर दिया दूल्हे का मुंडन

वधू पक्ष ने दूल्हे सहित चार लोगों को बंधी बना कर उनका सिर मुंडवा दिया। मामले की सूचना देर रात पुलिस को हुई तो बंधक बनाए गए बारातियों को छुड़ाया जा सका।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 1:42:25

लखनऊ : दहेज़ में मांगी 'अपाचे' बाइक, लड़की वालों ने कर दिया दूल्हे का मुंडन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दहेज से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। वधू पक्ष ने दूल्हे सहित चार लोगों को बंधी बना कर उनका सिर मुंडवा दिया। मामले की सूचना देर रात पुलिस को हुई तो बंधक बनाए गए बारातियों को छुड़ाया जा सका।

खबरों के अनुसार, खुर्रमनगर में लड़की के पिता सब्जी बेचकर गुजारा करते हैं। वह मूलरूप से बाराबंकी के रहने वाले हैं। यहां शहीद जियाउल हक पार्क के पास कच्चा मकान बनाकर वह रहते हैं। बेटी का रिश्ता तीन महीने पहले उन्होंने बाराबंकी के ही धौकलपुरवा के रहने वाले अब्दुल कलाम से तय किया। महीने भर पहले ही मंगनी की रस्म हुई। इसके बाद लड़की के पिता ने निकाह के लिए दहेज का सामान जुटाया।

निकाह से पहले लड़के ने मांग बढ़ानी शुरू कर दी

लड़की के पिता का आरोप है कि निकाह से हफ्ता भर पहले से ही लड़के ने मांग बढ़ानी शुरू कर दी। उन्होंने उसकी सभी मांगें पूरी करने की कोशिश की। बारात के दिन दूल्हे ने दहेज का सामान देखा तो पल्सर बाइक देखकर कहने लगा कि उसे ये नहीं अपाचे बाइक चाहिए। यही नहीं उसने चार तोला सोने की चेन की भी ​मांग रख की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो दूल्हा बारात वापस ले जाने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि लड़की वालों ने 25 हजार रुपए की मेहर तय की थी, इस पर भी लड़के वालों ने ऐतराज जताया। उन्होंने निकाहनामे से इस शर्त को हटाने की मांग की। पिता ने कहा कि वह करीब तीन से चार लाख रुपए दहेज दे रहा था, लिहाजा 25 हजार रुपए मेहर इसके सामने कुछ नहीं थी। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि विवाद के बीच दूल्हा और बाराती शराब के नशे में हंगामा करने लगे। उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

जानकारी के अनुसार, इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी नाराज होने लगे और निकाह बिना किए जाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग भी जुट गए। हालात बिगड़ते देख बारातियों ने मौके से निकलने की कोशिश की। इस दौरान दूल्हे और उसका भाई भी भागने लगे तो घरवालों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने वहीं दूल्हे सहित चार लोगों का सिर मुंडवा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत