Lucknow: Son of MP Kaushal Kishore was shot in his chest
— ANI UP (@ANINewsUP) March 3, 2021 दरअसल, मंगलवार देर रात आयुष गाड़ी से निकला था। छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी किसी ने गोली मारी। गोली छूती हुई निकल गई। गोली दूर से चलाई गई थी और खबर है कि सांसद के बेटे की लाइसेंसी पिस्टल से ही गोली चली है। इस सिलसिले में सांसद पुत्र आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लखनऊ पुलिस का दावा है कि बेटे ने अपने साले से अपने ऊपर गोली चलवाई। डीसीपी नॉर्थ रईस अख़्तर ने बताया कि सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आयुष की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। वहीं, घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयुष पर पहले भी हमला हो चुका है। ऐसे में रंजिश के चलते वारदात किए जाने का अंदेशा है।
"Ayush, son of MP has received a gun shot injury and was brought to the hospital for treatment. His condition is stable now. Case will be registered. Investigation underway," says police pic.twitter.com/jQQEP4V1ho













