Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजीपुर / बुधवार से लापता प्रेमी युगल का मिला शव, जहर खाकर दी जान

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Jul 2020 5:31:49

गाजीपुर / बुधवार से लापता प्रेमी युगल का मिला शव, जहर खाकर दी जान

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिला । बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार से घर से लापता थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव के रहने वाले दीपक और पूनम के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों का एतराज उन्हें अपने प्यार में रोड़ा नजर आ रहा था। आखिरकार घरवालों से दूर एक दूजे का होने के लिए दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। बुधवार को दोनों अचानक घर से गायब हो गए।

थानाध्यक्ष गहमर विमल मिश्रा ने बताया कि मनिया गांव के रहने वाले दीपक (22) और पूनम (20) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कल से लापता थे। आज गांव के बाहर दोनों का शव पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर जान देने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं प्रेमी युगल की मौत के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।
यूपी में बढ़ता संक्रमण

बता दे, यूपी में पिछले 24 घ्ंटे में कोरोना संक्रमित मिलने का रिकार्ड टूटा है। राज्य में गुरुवार को रिकॉर्ड 3 हजार 765 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक दिन में सर्वाधिक 57 लोगों की मौत भी हुई है। अभी तक कुल 81 हजार 463 मरीज मिल चुके हैं, जबकि अब तक कुल 1 हजार 587 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 32 हजार 649 है। जो कोरोना संक्रमित पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं उनकी संख्या 46 हजार 803 है। हीं लखनऊ में लगातार बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं और बीते 24 घंटे में फिर 485 रोगी मिले। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन के लिए केन्द्र का अनुसरण करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर योग संस्थानों व जिम को 5 अगस्त से खोलने की अनुमति दी है। इसके अलावा सभी जिलों में रात्रि कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी। इस बारे में 14 जुलाई 2020 को जारी शासनादेश प्रभावी रहेगा। वहीं बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 57 लोगों की मौत हुई और अभी तक कुल 1 हजार 587 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेषनाग झील तक नहीं पहुंच पाईं महबूबा मुफ्ती, पुलिस ने रास्ते में रोका
शेषनाग झील तक नहीं पहुंच पाईं महबूबा मुफ्ती, पुलिस ने रास्ते में रोका
डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए RBI का बड़ा प्रस्ताव, ग्राहकों को मिल सकता है ‘स्टॉप स्विच’
डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए RBI का बड़ा प्रस्ताव, ग्राहकों को मिल सकता है ‘स्टॉप स्विच’
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से नई स्पीड लिमिट, अब 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन
यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 नवंबर से नई स्पीड लिमिट, अब 100 नहीं 75 किमी प्रति घंटे दौड़ेंगे वाहन
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं अपने काम पर कायम हूं’, Fine Shyt विवाद पर गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का काउंटडाउन शुरू, रिलीज से एक महीने पहले मेकर्स ने शेयर किया खास पोस्ट
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का काउंटडाउन शुरू, रिलीज से एक महीने पहले मेकर्स ने शेयर किया खास पोस्ट
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ 4 दिसंबर से Netflix पर होगी स्ट्रीम
फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ 4 दिसंबर से Netflix पर होगी स्ट्रीम
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
Nothing Ear (note) होंगे कंपनी के पहले AI ईयरबड्स, मीटिंग रिकॉर्डिंग फीचर की जानकारी आई सामने
astrology