न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर: महिला ने ली समाधि, पुलिस ने बाहर निकलवाया तो बोली - मेरी तपस्या भंग हुई

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक 52 साल की महिला ने भगवान भोलेनाथ से मिलने की चाहत में समाधि ले ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Feb 2021 4:38:08

कानपुर: महिला ने ली समाधि, पुलिस ने बाहर निकलवाया तो बोली - मेरी तपस्या भंग हुई

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक 52 साल की महिला ने भगवान भोलेनाथ से मिलने की चाहत में समाधि ले ली। समाधि से पहले गयावती ने लाल साड़ी पहली और हाथ में त्रिशूल धारण किया। कहा कि उसके सपने में आकर भगवान भोलेनाथ ने उसे समाधि लेने के लिए आदेश दिया है। यह मामला थाना सजेती क्षेत्र के मढ़ा गांव का है। अंधविश्वास का यह मामला बुधवार का है। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो तुरंत अफसरों ने महिला को बाहर निकाल तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी सेहत सामान्य बताई है। हालांकि इस दौरान गयावती काफी गुस्से में रही। उसने कहा कि उसकी तपस्या भंग हुई है। महिला का नाम गयावती उर्फ गोमती है।

गयावती उर्फ गोमती को समाधि से बाहर निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जब गयावती को समाधि से जबरन बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी तो गुस्से में गयावती ने पुलिस वालों से कहा कि प्रभु का आदेश था। तुम सब ने मिलकर मेरी तपस्या भंग की है। यह ठीक नहीं किया है। प्रभु किसी को माफ नहीं करेंगे। सबको बराबर सजा मिलेगी।

पहले भी ले चुकी है समाधि

अंधविश्वास में घिर चुकी गयावती के पति रामसजीवन ने बताया कि वह ऐसा पहली बार नहीं कर रही है। हर साल गयावती 24 घंटे की समाधि लेती थी। समाधि लेने से पहले घर में विधि विधान से पूजा पाठ होता था। रामसजीवन ने पिछले वर्ष महिला ने 2 महीने तक अन्न, जल का त्याग कर पूजा पाठ करती रही है। लेकिन इस बार समाधि लेने की जानकारी पर प्रशासन ने पहुंच कर पत्नी की पूजा पाठ को भंग किया है।

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गयावती के इस कार्य को पूरा करने में परिवार भी उसका साथ देता है। गयावती ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह 48 घंटे के लिए समाधि लेगी। उसे भोलेनाथ का आदेश है। जिसके बाद परिवार के ही लोगों ने घर के बाहर टेंट लगाकर एक चबूतरे पर करीब 5 फीट से ज्यादा चौड़ा गहरा गड्ढा खोदा और सारी व्यवस्थाएं कर दी। इसके बाद महिला ने पूजा पाठ करते हुए लाल साड़ी पहन, सिर में मुकुट लगाया और हाथ में त्रिशूल लेकर वह गड्ढ़े में बैठ गई थी। गयावती भगवान भोलेनाथ से बातचीत कर लोगों की समस्या का निवारण भी करती है। जिसके लिए उसके घर के बाहर दूरदराज से लोगों के आने से चलते भीड़ रहती है और लोगों को गोमती से मिलने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ता है।

इस पूरे मामले पर एसडीएम अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को समय रहते गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया। इसके बात महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल