न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर शूटआउट / CCTV में दिखा गैंगस्टर विकास से मिलता-जुलता शख्स, पुलिस अलर्ट

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहे शख्स को विकास बताया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 11:23:59

कानपुर शूटआउट / CCTV में दिखा गैंगस्टर विकास से मिलता-जुलता शख्स, पुलिस अलर्ट

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हमीरपुर में बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी और दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर में अमर को मार गिराया। इसके बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है। 25 हजार का इनामी श्यामू घायल हो गया है। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि विकास दुबे का अबतक कोई अता पता नहीं है। पुलिस ने फरीदाबाद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण, अंकुर और प्रभात हैं। प्रभात के पास बरामद पिस्तौल वही है, जिसे कानपुर में पुलिस से लूटा गया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहे शख्स को विकास बताया जा रहा है।

दरअसल, खबर है कि विकास दुबे दिल्ली और एनसीआर में छिपा हो सकता है। उससे मिलता-जुलता एक शख्स फरीदाबाद में उस होटल के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है, जहां मंगलवार को हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस की एसटीएफ ने छापेमारी की थी। इस संबंध में गुड़गांव के कमिश्नर केके राव ने सभी पुलिसकर्मियों को एक ऑडियो जारी किया है कि विकास दुबे गुड़गांव में एंट्री कर सकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

कमिश्नर राव ऑडियो में कह रहे हैं कि विकास के पास खुद की कोई गाड़ी नहीं है। वह थ्री-व्हीलर या टैक्सी में एंट्री कर सकता है। वह हल्का-सा लंगड़ा कर चलता है। सभी बॉर्डर एरिया पर नजर रखी जाए। वह बचकर नहीं निकलना चाहिए। ये वही विकास दुबे है, जिसने यूपी में हमारे पुलिस कर्मचारी मारे हैं।

फरीदाबाद के होटल में पुलिस ने की थी रेड

मंगलवार की शाम यूपी एसटीएफ ने बड़खल इलाके में स्थित एक होटल में छापेमारी की लेकिन विकास दुबे मौके पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की सूचना पर विकास दुबे यहां से फरार हो गया। हालांकि, फरीदाबाद पुलिस का कोई उच्चाधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विकास फरीदाबाद के बड़खल क्षेत्र स्थित एक होटल में आकर रुका था। उसका होटल किसी और ने ऑनलाइन बुक करवाया था। उसकी तलाश में यूपी एसटीएफ की टीम मंगलवार की शाम करीब 4 बजे छापेमारी की, लेकिन वह फरार हो गया।

बता दे, अमर दुबे जिसका पुलिस ने आज सुबह एनकाउंटर किया है वे विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है। अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था। अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था। उसकी 29 जून को शादी हुई थी। अमर दुबे पर कानपुर के चौबेपुर थाने और कानपुर देहात में कुल 13 मुक़दमे दर्ज थे। इनमें 8 मामले में उसपर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, डकैती और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा वह 8 पुलिसकर्मियों की शहादत के मामले में भी वांछित था। विकास के साथ दर्ज नामजद एफआईआर में भी उसका नाम था। पुलिस ने घटना के बाद से ही उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें