न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ की पत्नी बोली- पति को मना भी किया था लेकिन उसने एक न सुनी

दिल्ली के धौलाकुआं से गिरफ्तार ISIS संदिग्ध आतंकी के परिजनों को उसकी करतूत पर अफसोस हो रहा है। पिता वकील अहमद ने कहा कि मुझे उसकी (बेटा) इस करतूत के बारे में पता नहीं था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Aug 2020 2:35:59

ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ की पत्नी बोली- पति को मना भी किया था लेकिन उसने एक न सुनी

दिल्ली के धौलाकुआं से गिरफ्तार ISIS संदिग्ध आतंकी के परिजनों को उसकी करतूत पर अफसोस हो रहा है। पिता वकील अहमद ने कहा कि मुझे उसकी (बेटा) इस करतूत के बारे में पता नहीं था। वरना उसे रोकता या घर से निकाल देता। वकील अहमद को बेटे की करतूत पर अफसोस है। उन्होंने कहा कि पुरखों (मरहूम बुजुर्गों) ने जो इज्जत कमाई, बेटे ने उसे मिट्टी में मिला दिया। मैंने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। अब तो जो भी करेगी, पुलिस करेगी। मैं चाहता हूं कि एक मर्तबा उसे माफी दे दें। वो दोबारा करे तो कुछ भी कर दीजिएगा।

वहीं यूसुफ की पत्नी का कहना है कि उसने घर पर बारूद इकट्ठा किया हुआ था। पत्नी ने इसके लिए यूसुफ को मना भी किया था लेकिन उसने उसकी एक न सुनी। यूसुफ की पत्नी ने कहा, 'उसने घर पर बारूद और दूसरा सामान इकट्ठा किया हुआ था। जब मैंने उसे यह सब करने से मना किया तो उसने कहा कि मुझे उसे रोकना नहीं चाहिए। काश कि उसे माफ कर किया जा सके। मेरे चार बच्चे हैं, मैं कहां जाऊंगी?' पत्नी आयशा ने बताया कि आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अबू यूसुफ टेलीग्राम के माध्यम से कुछ लोगों से जुड़े थे।

अबु यूसुफ के भाई आकिब ने कहा कि मुझे आईएस के झंडे की पहचान नहीं है मगर रात को झंडा देखा। काले रंग के झंडे पर सफेद रंग से अरबी में 'अल्लाह हू अकबर ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुन रसूलुल्लाह' लिखा था। भाई सऊदी और अन्य जगहों पर रहा है।

अबू यूसुफ के घर से मिला विस्फोटक

उधर बलरामपुर में अबू यूसुफ के घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। इसमें एक्सप्लोसिव जैकेट भी शामिल है, जिसे कथित तौर पर फिदायीन हमले के लिए तैयार किया गया था। बता दें कि अबू यूसुफ बलरामपुर का ही रहने वाला है। आतंकी ने खुद ही कबूला था कि उसने आत्मघाती हमले के लिए बेल्ट भी तैयार कर रखी है। पुलिस और एटीएस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस पूछताछ में अबू यूसुफ ने कबूल किया कि उसने आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटकों को बांधने वाला बेल्ट भी तैयार कर रखा है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीएसपी ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा अबू यूसुफ दिल्ली के किसी बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़ा धमाका करना चाहता था। यह सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस हैंडलरों के संपर्क में आया था और 2010 से पहले सऊदी अरब काम करने के लिए गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल