न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डाक विभाग ने जारी किए 4 खुशबू वाले टिकट, कीमत 25 रुपए

भारतीय डाक विभाग ने खुशबू वाले 4 डाक टिकट जारी किए है। इन टिकटों को शुक्रवार को जारी किया गया है और एक टिकट की कीमत 25 रुपए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 9:56:29

डाक विभाग ने जारी किए 4 खुशबू वाले टिकट, कीमत 25 रुपए

भारतीय डाक विभाग ने खुशबू वाले 4 डाक टिकट जारी किए है। इन टिकटों को शुक्रवार को जारी किया गया है और एक टिकट की कीमत 25 रुपए है। भारतीय डाक विभाग इससे पहले चंदन, गुलाब, जूही और कॉफी की सुगंध वाला डाक टिकट जारी कर चुका है। सबसे पहले 13 दिसंबर 2006 को चंदन की सुगंध वाला एक डाक टिकट जारी किया था। भारतीय डाक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं केके यादव ने कहा, भारतीय डाक विभाग ने इससे पहले 13 दिसंबर 2006 को चंदन की सुगंध वाला एक डाक टिकट जारी किया था। इसकी कीमत 15 रुपए थी। इसके बाद 7 फरवरी 2007 को गुलाब की सुगंध वाले चार डाक टिकट (5 और 15 रुपए) और 26 अप्रैल 2008 को जूही की सुगंध वाले दो डाक टिकट (5 और 15 रुपए) और 23 अप्रैल 2017 को कॉफी की सुगंध वाले डाक टिकट (100 रुपए) जारी कर चुका है।

केके यादव ने बताया कि डाक टिकट के कागज में ऊद (अगरवुड) और नारंगी फूल (ऑरेंज ब्लॉसम) का अर्क मिलाया गया है। ऊद दुनिया के सबसे कीमती इत्रों में गिना जाता है। ऊद की खुशबू तीखी मीठी होती है। वर्तमान में ये वृक्ष भारत सहित बांग्लादेश, भूटान, थाईलैंड, वियतनाम जैसे देशों में खूब पाए जाते हैं। वहीं, ऑरेंज ब्लॉसम यानी नारंगी फूल की खुशबू काफी मीठी और मनमोहक होती है। इसे सौभाग्य का सूचक मन गया है। विवाह के दिन दुल्हनें इसका बड़े शौक से इस्तेमाल करती हैं।

बता दे, भूटान ने पहली बार सुगंधित डाक टिकट 1973 में जारी किए थे। न्यूजीलैंड, थाईलैंड और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में सुगंधित डाक टिकट जारी किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी

'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...

राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए

'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा

कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'

Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब

फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक

बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत

आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल

JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान

'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो

'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद